Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री श्री साय की तत्परता से मटासी गांव में लौटी रोशनी ट्रांसफार्मर खराबी से अंधेरे में डूबी बस्ती में बहाल हुई बिजली पेयजल व्यवस्था भी हुई सुचारु

जशपुरनगर 15 मई 2026/ भीषण गर्मी के बीच ग्राम मटासी की बस्ती में ट्रांसफार्मर खराब होने से लगभग 21 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूबा रहा। बिजली बाधित होने के कारण पेयजल व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित हो गई थी और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी जैसे ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तक पहुंची, उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभागीय टीम ने तेजी से कार्य करते हुए नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया और बिजली आपूर्ति को बहाल किया।बिजली व्यवस्था पुनः शुरू होते ही गांव में रोशनी लौट आई और पेयजल आपूर्ति भी सामान्य हो गई, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। लंबे समय से समस्या झेल रहे ग्रामीणों के चेहरे पर संतोष और खुशी स्पष्ट नजर आई।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर हुई इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह घटना दर्शाती है कि शासन प्रशासन स्तर पर जनहित सर्वोपरि है। जनता की समस्या का निराकरण ही सरकार की प्राथमिकता है, इस सिद्धांत को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

  • Related Posts

    नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़ उप मुख्यमंत्री   अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

    रायपुर. 7 अगस्त 2026. राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक टू-लेन सड़क के फोरलेन में उन्नयन के लिए 21 करोड़ 81 लाख रुपए स्वीकृत…

    Read more

    जल संरक्षण से बदला जीवन: धमतरी के भोथापारा में आजीविका डबरी बनी आर्थिक स्वावलंबन का नया आधार आजीविका डबरी का बहुउद्देशीय उपयोग

    रायपुर, 07 अगस्त 2026/ जल संरक्षण, कृषि संवर्धन और सतत स्वरोजगार एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। वर्षा जल संचयन और ड्रिप सिंचाई से पानी की बचत होती है, जिससे कृषि…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन