Ro no D15139/23

सभी राशन कार्ड धारियों का ई-केवाईसी किया जाना अनिवार्य उचित मूल्य दुकानों की म्.च्व्ै मशीन और मेरा ई-केवाईसी ऐप से भी मिल रही सुविधा

जशपुरनगर 16 मार्च 2026/ भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निर्देशानुसार “एक राष्ट्र एक राशन कार्ड” योजना के अंतर्गत राज्य में सभी राशन कार्ड धारकों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। इस संबंध में कलेक्टर  रोहित व्यास ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले के सभी राशन कार्ड धारियों का ई-केवाईसी कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। साथ ही कलेक्टर  व्यास ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि जिन पंजीकृत हितग्राहियों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अनिवार्य रूप से अपना ई-केवाईसी जल्द से जल्द पूरा कराएं।
जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 2,66,620 राशन कार्ड प्रचलित हैं, जिनमें 9,23,233 सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 8,16,193 सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण किया जा चुका है, जबकि 1,07,040 सदस्यों का ई-केवाईसी किया जाना शेष है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ई-केवाईसी से छूट प्रदान की गई है। हितग्राहियों की सुविधा के लिए राज्य की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में संचालित ई-पॉस (म्.च्व्ै) मशीनों के माध्यम से ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त हितग्राही मेरा ई-केवाईसी ऐप के माध्यम से भी स्वयं ई-केवाईसी कर सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप में राज्य का चयन कर आधार नंबर दर्ज करने और ओटीपी सत्यापन के बाद फेस ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

  • Related Posts

    किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

      किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी, उनकी आय बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कर रही काम : मुख्यमंत्री *हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा के नवीन…

    Read more

    नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा

      उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा और वन मंत्री  केदार कश्यप ने बाइक चलाकर किया नेतृत्व, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचेगा तिरंगा* *उप मुख्यमंत्री और वन मंत्री ने फूंका विकास का बिगुल,…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम