Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने एनकॉर्ड के कार्यों की समीक्षा अवैध मादक पदार्थों की खेती और उत्पादन पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश पीडीएस दुकानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु किया निर्देशित

जशपुरनगर 16 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर  प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राकेश पाटनवार, सभी एसडीएम, एसडीओपी सहित स्वास्थ्य, आबकारी, पुलिस, यातायात एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर  व्यास ने जिले में कोटपा एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अब तक की गई कार्यवाहियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कहीं भी गुप्त रूप से अवैध मादक पदार्थों की खेती या उत्पादन किया जा रहा हो तो उस पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की सूचना देने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने सभी पीडीएस दुकानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या घटना की स्थिति में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध हो सके और कार्रवाई के लिए ठोस आधार मिल सके। कलेक्टर  व्यास ने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री की सूचना मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा उन्होंने जिले के सभी ढाबों एवं होटलों का नियमित निरीक्षण करने तथा कहीं भी मादक पदार्थों की बिक्री पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा

      उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा और वन मंत्री  केदार कश्यप ने बाइक चलाकर किया नेतृत्व, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचेगा तिरंगा* *उप मुख्यमंत्री और वन मंत्री ने फूंका विकास का बिगुल,…

    Read more

    जीजामगांव नवीन आईटीआई में शुरू हुआ मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड

    बदलती तकनीक और हरित परिवहन की जरूरतों के अनुरूप युवाओं को मिलेगा आधुनिक एवं उद्योग आधारित प्रशिक्षण प्रवेश प्रारंभ धमतरी, 12 अगस्त 2026। जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम