Ro no D15139/23

समय पर मिली खाद-बीज से युवा किसान बृजपाल की खेती हुई आसान

*अच्छी फसल की उम्मीद में कर रहे हैं उन्नत किस्म की खाद का छिड़काव*

कोरबा, 30 जुलाई 2025/कोरबा जिले के दूरस्थ क्षेत्र जटगा पंचायत के आश्रित ग्राम रवागांव के युवा किसान श्री बृजपाल पोर्ते कृषि कार्य के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित भूमि होने के बावजूद वे निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ प्रतिवर्ष खरीफ मौसम में बेहतर फसल प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।

खरीफ सीजन प्रारंभ होते ही श्री बृजपाल अपनी पत्नी के साथ खेतों में श्रम कर फसल उत्पादन में जुट गए हैं। इस वर्ष उन्हें सहकारी समिति जटगा से समय पर उन्नत किस्म के बीज तथा आवश्यक उर्वरक जैसे यूरिया एवं डीएपी मिला, जिससे उन्हें खेती की शुरुआत समय पर करने में आसानी हुई। श्री पोर्ते ने बताया कि खाद-बीज प्राप्त करने में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई। न तो समिति का बार-बार चक्कर लगाने पड़े और न ही सामग्री की कमी का सामना करना पड़ा। सहकारी समिति में किसानों के लिए समुचित मात्रा में कृषि आदान की उपलब्धता सुनिश्चित की गई थी।

वर्तमान में श्री बृजपाल अपनी पत्नी के साथ धान की फसल की देखरेख में जुटे हुए हैं। आज उन्होंने खेत में डीएपी एवं यूरिया का छिड़काव किया है, जिससे फसल की बढ़वार सुचारु हो और उत्पादन में वृद्धि हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष उपज अच्छी होगी। श्री बृजपाल ने कहा कि खेती ही उनके जीवनयापन का प्रमुख साधन है और वे पूरे मनोयोग से मेहनत कर रहे हैं ताकि इस वर्ष बेहतर फसल प्राप्त कर परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकें।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

    प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*श्री रमेन डेका   रायपुर, 31 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में अमानक पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर लगा प्रतिबंध

    स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की थी घोषणा   रायपुर, 31 जुलाई/ राज्य सरकार ने अमानक दुग्ध उत्पादों पर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा फैसला लिया है। लोक…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल