Ro no D15139/23

महतारी वंदन से आर्थिक संबल, वय वंदन से स्वास्थ्य सुरक्षा

भूरी देवी के परिवार को मिली योजनाओं से दोहरी मजबूती, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल का दिखा असर*

 

रायपुर, 22 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों तक भी पहुंच रहा है। सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम कूकानार निवासी श्रीमती भूरी देवी का परिवार इसका बेहतर उदाहरण है। महतारी वंदन योजना से उन्हें आर्थिक संबल मिला है, वहीं वय वंदन आयुष्मान कार्ड से परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा का भरोसा मिला है।

 

*महतारी वंदन से घर का बजट हुआ आसान*

 

महतारी वंदन योजना के तहत भूरी देवी के बैंक खाते में हर महीने मिलने वाली सहायता राशि से परिवार की जरूरतें पूरी करने में मदद मिल रही है। इस राशि का उपयोग वह बच्चों के खान-पान, पोषण और घरेलू जरूरतों में कर रही हैं। साथ ही, बेटी के बेहतर भविष्य के लिए बचत भी कर पा रही हैं।

 

भूरी देवी बताती हैं कि नियमित रूप से खाते में राशि आने से उन्हें परिवार की जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलती है। इससे उनमें आर्थिक आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे परिवार से जुड़े कई जरूरी फैसलों में अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभा पा रही हैं।

 

*घर पहुंचकर बना वय वंदन आयुष्मान कार्ड*

 

भूरी देवी के परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ भी मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पहुंचकर उनका वय वंदन आयुष्मान कार्ड बनाया। इस योजना के तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा मिलती है।

 

घर तक पहुंचकर कार्ड बनाने की इस पहल से भूरी देवी के परिवार को यह भरोसा मिला है कि जरूरत पड़ने पर उपचार के लिए आर्थिक चिंता कम होगी।

 

*सरकार की योजनाओं से बढ़ा भरोसा*

 

भूरी देवी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से उनके परिवार को आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा दोनों मिली हैं। उनका कहना है कि नियमित आर्थिक सहायता से घर चलाने में मदद मिल रही है और वय वंदन आयुष्मान कार्ड से स्वास्थ्य को लेकर भरोसा बढ़ा है।

 

भूरी देवी की कहानी बताती है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से शासन की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि घर-घर पहुंचकर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। महतारी वंदन से आर्थिक आत्मनिर्भरता और वय वंदन से स्वास्थ्य सुरक्षा का यह मेल ग्रामीण परिवारों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा कवच बन रहा है।

  • Related Posts

    मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन

    *न्यायिक अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के साथ डिजिटल न्याय एवं सामुदायिक मध्यस्थता को मिला नया आयाम*   रायपुर, 22 अगस्‍त 2026 / जिला दुर्ग के न्यायिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण…

    Read more

    शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री कंवर समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल   *मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई सामाजिक सेवा और दायित्वों के निर्वहन की शपथ*…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर