Ro no D15139/23

24 अगस्त को छिंदगढ़ में लगेगा मेगा आयुष्मान कैंप

186 टीमें संभालेंगी मोर्चा, सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बनेंगे आयुष्मान कार्ड

 

*30 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ*

रायपुर, 22 अगस्त 2026/ सुकमा जिले में अधिक से अधिक पात्र लोगों को शासन की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के लिए 24 अगस्त, सोमवार को छिंदगढ़ विकासखंड के विभिन्न गांवों में मेगा आयुष्मान कैंप का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में 186 टीमें तैनात रहेंगी।

*सुबह 8 से रात 8 बजे तक बनेंगे आयुष्मान कार्ड*

मेगा कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएंगी। कैंप का आयोजन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा, ताकि ग्रामीण अपनी सुविधा के अनुसार कैंप में पहुंचकर कार्ड बनवा सकें।

जिला समन्वयक आयुष्मान कार्ड श्री अमृतेश ठाकुर ने बताया कि छिंदगढ़ विकासखंड के 30 गांवों में कैंप लगाए जाएंगे। इनमें कुन्ना, मिचवार, डब्बा, पुसगुन्ना, कुंदनपाल, अधिकारीरास, पालेम, पेरमारास, कावराकोपा, चिड़पाल, कंकेपाल, टाहकवाड़ा, चियुरवाड़ा, टोंगरास, बोदरास, पेदारास, कुकानार, कोडरीपाल-2, सौतनार, कोकावाड़ा, गुम्मा, नेतानार, तालनार, गंजेनार, कवासीरास, उरमापाल, गुड़रा, मेखावाया, चिपुरपाल और केरातोंग शामिल हैं।

*इलाज के समय मिलेगी बड़ी मदद*

आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं के तहत निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। प्रशासन का प्रयास है कि जिले का कोई भी पात्र व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रहे।

*ग्रामीणों से कैंप में पहुंचने की अपील*

जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे 24 अगस्त को अपने नजदीकी मेगा आयुष्मान कैंप में पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं। यह अभियान ग्रामीण परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने और जरूरत के समय उपचार की सुविधा आसानी से उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

  • Related Posts

    मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन

    *न्यायिक अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के साथ डिजिटल न्याय एवं सामुदायिक मध्यस्थता को मिला नया आयाम*   रायपुर, 22 अगस्‍त 2026 / जिला दुर्ग के न्यायिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण…

    Read more

    शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री कंवर समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल   *मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई सामाजिक सेवा और दायित्वों के निर्वहन की शपथ*…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर