Ro no D15139/23

शिक्षा व्यवस्था हुई सुदृढ़ अब सभी शालाओं में शिक्षक उपलब्ध

*गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मिल रहा है लाभ छात्रों को*

रायपुर, 03 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षकीय विद्यालयों में युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित की है, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा का वातावरण मिल रहा है। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि विकासखण्ड में वर्तमान में 188 प्राथमिक शालाएं, 68 माध्यमिक शालाएं, 15 हाई स्कूल एवं 6 हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित हो रहे हैं। युक्तियुक्तकरण के तहत शिक्षकों का संतुलित वितरण कर यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रत्येक विद्यालय में छात्र संख्या के अनुरूप शिक्षक पदस्थ हों।

उदयपुर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक शाला डुमरटिकरा (संकुल केंद्र रिखी) जो पूर्व में एकल शिक्षकीय विद्यालय था, वहां अब एक अतिरिक्त शिक्षक की पदस्थापना की गई है। इसी प्रकार प्राथमिक शाला सुसकम सैदू (संकुल केंद्र घाटबर्रा) में भी एक अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति हुई है, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। प्राथमिक शाला कुरोपारा नुनेरा (संकुल केंद्र खम्हरिया) में भी एकल शिक्षकीय स्थिति समाप्त कर एक और शिक्षक की तैनाती की गई है।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में युक्तियुक्तकरण नीति को प्रभावी रूप से लागू किया गया। इस नीति के तहत विद्यालयों में छात्रों की संख्या के अनुरूप शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ किया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने सभी प्रधान पाठकों और शिक्षकों से आह्वान किया है कि वे युक्तियुक्तकरण से सशक्त हुई व्यवस्था का लाभ बच्चों तक पहुंचाएं और विद्यालयों को शिक्षा के आदर्श केंद्र के रूप में विकसित करने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

  • Related Posts

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

    कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा रायपुर, 6 अपै्रल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय…

    Read more

    कृषि मंत्री रामविचार नेताम 7 अप्रैल से करेंगे संभागवार विभागीय समीक्षा

    रायपुर, 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में 7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक संभागवार विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। मंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….