Ro no D15139/23

शिक्षा, पर्यटन और यातायात को मिल रही नई दिशा कलेक्टर श्री व्यास ने नालंदा परिसर, विसर्जन तालाब और पुल निर्माण का किया निरीक्षण 24Û7 अध्ययन सुविधा, आधुनिक तालाब और उच्चस्तरीय पुल से जिले के विकास को मिलेगी गति

 

जशपुरनगर 15 मई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने विगत दिवस वृहद भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत कुनकुरी क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने नालंदा परिसर, विसर्जन तालाब एवं ईब नदी पर बन रहे उच्चस्तरीय पुल का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास ने सभी निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि ये परियोजनाएं जिले के शिक्षा, पर्यटन और यातायात विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। इन कार्यों के पूर्ण होने से न केवल युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि आम नागरिकों को भी सुविधाजनक जीवन उपलब्ध होगा। इस दौरान एसडीएम कुनकुरी श्री नंदजी पांडे सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।
अत्याधुनिक नालंदा परिसर से युवाओं को मिलेगा 24ˣ7 अध्ययन का अवसर –
कलेक्टर ने कुनकुरी के सलियाटोली ग्राम में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 250 सीटर नालंदा परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस परिसर का उद्देश्य जिले के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा संसाधन उपलब्ध कराना है। वर्तमान में प्लिंथ लेवल का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। नालंदा परिसर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिसमें 24 घंटे अध्ययन की व्यवस्था रहेगी। यहां इंडोर और आउटडोर स्टडी ज़ोन, ऑक्सी रीडिंग ज़ोन, डिजिटल लाइब्रेरी, वाई-फाई ज़ोन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की 50,000 से अधिक पुस्तकों की उपलब्धता होगी। परिसर को पर्यावरण अनुकूल बनाते हुए सौर ऊर्जा से संचालित किया जाएगा तथा 50 से अधिक देशी पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के समग्र विकास के लिए यूथ टावर, स्पोर्ट्स कोर्ट, कैफेटेरिया, एटीएम और हेल्थ ज़ोन जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। आरएफआईडी आधारित प्रवेश प्रणाली, बायोमेट्रिक आईडी एवं पुस्तक प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्था इसे एक स्मार्ट अध्ययन केंद्र बनाएगी।
विसर्जन तालाब का हो रहा सौंदर्यीकरण, बढ़ेगा पर्यटन –
कलेक्टर ने इसके पश्चात कुनकुरी में विसर्जन तालाब का निरीक्षण किया, जहां सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत तालाब की साफ सफाई तथा आसपास के क्षेत्र को सुंदर एवं आकर्षक बनाया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि तालाब को एक व्यवस्थित विसर्जन स्थल (छठ घाट सहित) के रूप में विकसित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर ने तालाब परिसर में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
कलेक्टर ने कहा कि यह स्थल धार्मिक आस्था के साथ-साथ कुनकुरी की सांस्कृतिक पहचान एवं पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे सुसज्जित एवं आकर्षक रूप में विकसित किया जाना महत्वपूर्ण है।
ईब नदी पर उच्चस्तरीय पुल से आवागमन होगा सुगम –
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कुनकुरी से रनपुर मार्ग पर ईब नदी में निर्माणाधीन उच्चस्तरीय पुल का भी जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 4 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस पुल की लंबाई 120 मीटर होगी, जिसमें 5 स्पान बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा दिसंबर 2026 तक पुल का निर्माण पूर्ण किया जाए। पुल के निर्माण से विशेषकर बारिश के मौसम में आवागमन की समस्या समाप्त होगी और क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

  • Related Posts

    “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस

      कोरबा 15 मई 2026/उच्च रक्तचाप के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष 17 मई को ” विश्व उच्च रक्तचाप दिवस ” मनाया जाता है।  इस दिन लोगों को हाइपरटेंशन…

    Read more

    कोरबा के जैन भवन में निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 16 एवं 17 मई को

      कोरबा 15 मई 2026/कलेक्टर   कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा कोरबा द्वारा 16 एवं 17 मई…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम