Ro no D15139/23

पीएम विद्यालयों के विद्यार्थियों का इसरो श्रीहरिकोटा सहित शैक्षणिक एक्सपोजर विजिट संपन्न

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, पर्यावरण चेतना एवं नवाचार की समझ विकसित
छत्तीसगढ़ राज्य शासन एवं समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी  गजेंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी  अभय जायसवाल द्वारा जिला मिशन समन्वयक  अनुराग त्रिवेदी के नेतृत्व में दिनांक 02 जनवरी 2026 को पीएम  विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के दल को शैक्षणिक एक्सपोजर विजिट हेतु गया था।
इस शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत पीएम   विद्यालय धमतरी के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का आंध्र प्रदेश स्थित  हरिकोटा (इसरो अंतरिक्ष केंद्र) का सफलतापूर्वक एक्सपोजर विजिट संपन्न कराया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान, अंतरिक्ष तकनीक एवं नवाचार से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना तथा उनमें वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा का विकास करना था। विद्यार्थियों ने इसरो के प्रक्षेपण केंद्र, उपग्रह प्रक्षेपण की प्रक्रिया तथा अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त कीं।
शैक्षणिक यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को पुलिकट झील के समीप स्थित प्रसिद्ध नेलपट्टू पक्षी अभ्यारण का भी भ्रमण कराया गया। यहाँ उन्हें प्रवासी एवं स्थानीय पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों, उनके प्राकृतिक आवास, जैव विविधता तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई, जिससे विद्यार्थियों में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता विकसित हुई।
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ राज्य के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित कांगेर धारा जलप्रपात एवं कुटुमसर गुफा का भी भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को क्षेत्र की भौगोलिक संरचना, चूना पत्थर की गुफाओं की उत्पत्ति, भूमिगत जल स्रोतों एवं जैव विविधता के बारे में जानकारी दी गई। कुटुमसर गुफा की प्राकृतिक संरचना तथा कांगेर धारा जलप्रपात की सुंदरता ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण का महत्व समझाया।
इस शैक्षणिक भ्रमण के सफल संचालन हेतु जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जिला धमतरी को जिला नोडल अधिकारी तथा सहायक कार्यक्रम समन्वयक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमणों से अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे नवाचारात्मक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।

उपरोक्त एक्सपोजर विजिट से सभी विद्यार्थी, शिक्षक दल सहित जिला नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी की सकुशल वापसी दिनांक 07 जनवरी 2026, बुधवार को हो गई है। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री कश्यप* *वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ई-कुबेर योजना हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* *वन आवरण…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में