Ro no D15139/23

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत शुक्रवार को जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 6वीं से 8वीं के चयनित 100 विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। कलेक्टर   विलास भोसकर ने जिला कलेक्टरेट परिसर से प्रातः 09ः00 बजे बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय अग्रवाल एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा   सर्वजीत पाठक भी उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान बच्चों को आकाशवाणी केंद्र, रेलवे स्टेशन, कृषि विज्ञान केंद्र, सैनिक स्कूल, वाटर पार्क, वाटर प्लांट, दरिमा हवाई पट्टी, ठिनठिनी पत्थर का अवलोकन कराया गया। बच्चों को सभी स्थानों की आवश्यकता, उपयोगिता एवं लाभ के विषय में भी बताया गया।  बच्चों को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से कमलपुर रेलवे स्टेशन तक ट्रेन का सफर भी कराया गया। इस दौरान बच्चों को नवोदय विद्यालय एवं कृषि महाविद्यालय में बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया, सुविधाओं एवं भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया गया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत आयोजित यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों ने सामाजिक शैक्षणिक भ्रमण एवं व्यवहारिक विकास के लिए लाभकारी होगा।

  • Related Posts

    आस्था की रेल से अयोध्या धाम रवाना हुए 850 श्रद्धालु, रामलला के साथ काशी विश्वनाथ के भी करेंगे दर्शन

      श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए प्रभु श्रीराम के दर्शन कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा,…

    Read more

    कृषक उन्नति योजना से बदली किसान दिलीप की तकदीर

    आधुनिक कृषि यंत्रों से संवार रहे क्षेत्र की खेती धान की बेहतर आय को खेती के आधुनिकीकरण में लगाया, 28 एकड़ में पैडी ट्रांसप्लांटर से कराई रोपाई दो पैडी ट्रांसप्लांटर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ