Ro no D15139/23

जिले में स्वरोजगार एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए शासन की योजनाओं का हो रहा प्रभावी क्रियान्वयन

जिले में स्वरोजगार एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा विभिन्न केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजनाओं के माध्यम से विगत दो वर्षों में बड़ी संख्या में हितग्राहियों को ऋण एवं सब्सिडी का लाभ प्रदान किया गया है। साथ ही जिले में स्थापित नए सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं वृहद उद्योगों के माध्यम से न केवल उल्लेखनीय पूंजी निवेश हुआ है, बल्कि सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे जिले की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिली है।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी)
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना अंतर्गत विगत दो वर्षों में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव द्वारा कुल 102 हितग्राहियों को ऋण प्रदान किया गया है। योजना अंतर्गत हिग्राहियों को कुल 271.32 लाख रूपए की सब्सिडी प्रदान की गयी है।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई)
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजनांतर्गत विगत दो वर्षों में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव द्वारा कुल 48 हितग्राहियों को ऋण प्रदान किया गया है। योजना अंतर्गत हिग्राहियों को कुल 223.73 लाख रूपए की सब्सिडी प्रदान की गयी है।
57 उद्योगों की स्थापना से 720 व्यक्तियों को मिल रहा रोजगार
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव अंतर्गत विगत दो वर्षों में 9 सूक्ष्म उद्योग, 40 लघु उद्योग, 5 मध्यम उद्योग तथा 3 वृहद उद्योग कुल 57 उद्योगों की स्थापना हुई है। इन उद्योगों से 720 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया गया है। इसके तहत 9 सूक्ष्म उद्योग से 1107.39 लाख रूपए का पूंजी निवेश हुआ है तथा 37 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया गया है। 40 लघु उद्योग से 8443.33 लाख रूपए का पूंजी निवेश हुआ है तथा 337 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया गया है। 5 मध्यम उद्योग से 5074.85 लाख रूपए का पूंजी निवेश हुआ है तथा 48 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया गया है। 3 वृहद उद्योग से 6464.61 लाख रूपए का पूंजी निवेश हुआ है तथा 298 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया गया है।

  • Related Posts

    चैत्र नवरात्रि पर्व पर कवर्धा के गन्ना किसानों को मिली बड़ी सौगात

    *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से भोरमदेव शक्कर कारखाने ने जारी किए 5.97 करोड़* *अब तक गन्ना किसानों को मिला 57.48 करोड़ का भुगतान* *रायपुर, 20 मार्च 2026/*…

    Read more

    अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त,अचल संपत्ति रजिस्ट्री पर उपकर समाप्त- आम नागरिकों को बड़ी राहत – मुख्यमंत्री साय

    *जमीन-मकान की रजिस्ट्री होगी अधिक सरल, सुलभ और कम खर्चीली-वाणिज्यिक कर मंत्री श्री चौधरी* *छत्तीसगढ़ विधानसभा ने छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित* रायपुर, 20 मार्च 2026 (IMNB…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….