Ro no D15139/23

कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि चौपाल कार्यक्रम के आठवें एपिसोड का किया गया प्रसारण

राजनांदगांव 14 जुलाई 2025। भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से कृषि शिक्षा एवं सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि चौपाल एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस श्रृंखला का आठवां भाग का प्रसारण 12 जुलाई 2025 को दोपहर 2 से 3 बजे तक किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न फसलों के समेकित नशीजीव प्रबंधन विषय पर केंद्रीय वैज्ञानिकों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। जिसे देश भर के किसानों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से देखा। इस एपिसोड का उद्देश्य किसानों को आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल एवं दीर्घकालिक कीट नियंत्रण उपायों के प्रति जागरूक करना था। कृषि चौपाल कार्यक्रम का प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत मे केंद्रीय वैज्ञानिकों ने समेकित नशीजीव प्रबंधन की अवधारणा को सरल भाषा मे समझाया। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह एक बहुआयामी पद्धति है जिसमें यांत्रिक, सांस्कृतिक, जैविक और रासायनिक नियंत्रण उपायों को मिलाकर उपयोग किया जाता है। जिससे नशीजीव पर प्रभावी नियंत्रण तो होता है। साथ ही पर्यावरण व पारिस्थितिक संतुलन भी बना रहता है। इसका मुख्य उद्देश्य कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग को रोकते हुए फसल की गुणवत्ता एवं किसान की आय को सुरक्षित रखना है। यह न केवल टिकाऊ खेती को बढ़ावा देता है, अपितु मिट्टी और जल को भी प्रदूषित होने से बचाता है। वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली ऐप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा यह एप विकसित किया गया है। जिसके माध्यम से  कीट एवं रोगों का समय पर पहचान, खरपतवार की पहचान फसल नुकसान की रोकथाम, रोग एवं कीट प्रसार की मैपिंग व किसानों मे जागरूकता लाने मे मदद करता है।   कार्यक्रम प्रसारण के अंत में कृषि विज्ञान केंद्र राजनांदगांव के प्रक्षेत्र प्रबंधन श्री आशीष गौरव शुक्ला ने रासायनिक दवाओं के उपयोग को कम करने संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अपने आईएएस बनने का लक्ष्य दीवारों पर लिखें, जो आपको संकल्प याद दिलाएं : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    विधानसभा अध्यक्ष संघ लोक सेवा आयोग 2025 में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा मार्गदर्शन कार्यक्रम में हुए शामिल   *- युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, क्षमता एवं संभावनाओं को सही दिशा प्रदान करने…

    Read more

    जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का दिग्विजय स्टेडियम में आयोजन

    – अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी के कलाकार द्वारा विशेष मल्लखंब योग प्रदर्शन का आयोजन*   *- जिला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील*  …

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा