Ro no D15139/23

विनोबा ऐप के संबंध में शिक्षक सहायक प्रशिक्षण संपन्न

– उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक हुए सम्मानित
राजनांदगांव 14 जुलाई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिले में शिक्षा के स्तर को उन्नत करने के उद्देश्य से विनोबा ऐप ओपन लिंक्स फाउंडेशन द्वारा संचालित शिक्षक सहायक कार्यक्रम के तहत डोंगरगांव विकासखंड के एसएजीएस में प्रशिक्षण एवं फालो-अप बैठक का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को विनोबा एप के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में समझाया गया। विनोबा ऐप के माध्यम से जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और शिक्षकों को नवीनतम शैक्षणिक तकनीकों से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विनोबा के परियोजना समन्वयक श्री नरेंद्र साहू ने सभी प्रक्रियाओं का लाइव डेमो देकर शिक्षकों को आसानी से समझाया। पीपीआईए फेलो श्री अमित परिहार और श्री जॉली ने विनोबा ऐप  के विशेषताओं के बारे में बताया। प्रशिक्षण में विनोबा ऐप के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी गई। जुलाई महीने से शुरू होने वाले शैक्षणिक कार्यक्रमों, जिनमें एफएलएन कक्षा 1-5, एफएलएन प्लस प्लस कक्षा 6-8 एवं मासिक परीक्षा कक्षा 9-12 के बार में बताया गया। साथ ही दैनिक उपस्थिति रिपोर्ट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर मंथली पोस्ट ऑन विनोबा के ब्लॉक और क्लस्टर स्तर के विजेता शिक्षकों को सम्मानित किया गया। पोस्ट ऑफ मंथ अंतर्गत ब्लॉक प्लस क्लस्टर डोंगरगांव एवं छुरिया, ब्लाक पोस्ट ऑफ मंथ शिक्षक के लिए शासकीय माध्यमिक विद्यालय किसान करमतरा के शिक्षक श्री सुरेश कुमार, कलस्टर पोस्ट ऑफ मंथक शिक्षक के लिए शासकीय माध्यमिक विद्यालया चांदो छुरिया के शिक्षक डॉ. भगवानी निषाद एवं जीपीएस करमतरा डोंगरगांव के शिक्षक सुश्री नीतू बाला सोनवानी को सम्मानित किया गया। उन्हें अपने नवाचारों को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर एपीसी श्री मनोज मरकाम, बीईओ डोंगरगांव, विकासखंड डोंगरगांव और छुरिया के सीएसी के शिक्षक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अपने आईएएस बनने का लक्ष्य दीवारों पर लिखें, जो आपको संकल्प याद दिलाएं : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    विधानसभा अध्यक्ष संघ लोक सेवा आयोग 2025 में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा मार्गदर्शन कार्यक्रम में हुए शामिल   *- युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, क्षमता एवं संभावनाओं को सही दिशा प्रदान करने…

    Read more

    जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का दिग्विजय स्टेडियम में आयोजन

    – अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी के कलाकार द्वारा विशेष मल्लखंब योग प्रदर्शन का आयोजन*   *- जिला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील*  …

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा