Ro no D15139/23

बुजुर्ग किसान मुन्ना सिंह ने कहा धान विक्रय की राशि से घर निर्माण में मिलेगा सहयोग

जिले के ग्राम एकटकन्हर निवासी बुजुर्ग किसान   मुन्ना सिंह के पास 2 एकड़ जमीन है, जहां वो मेहनत से धान की खेती करते हैं। इस बार उनकी फसल अच्छी हुई, फसल को विक्रय करने के लिए उपार्जन केंद्र पहुंचे। उपार्जन केंद्र के बेहतर व्यवस्था की उन्होंने सराहना की।
किसान   मुन्ना सिंह ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया इस बार बहुत सरल और व्यवस्थित हैं। उन्होंने सबसे पहले धान उपार्जन केंद्र में टोकन कटवाया और फिर बड़ी आसानी से 48 कट्टा धान विक्रय किया। उन्होंने कहा कि शासन की खरीदी व्यवस्था ने किसानों के लिए एक नया मार्ग खोला है।  जिससे न सिर्फ किसानों को अपनी फसल का सही मूल्य मिल रहा है, बल्कि यह पूरी प्रक्रिया बहुत पारदर्शी और बिना किसी कठिनाई के हो रही है। उन्होंने ने खास तौर पर धान उपार्जन केंद्र की सुविधाओं की सराहना की। पर्याप्त बारदाना, सही समय में तौल और कर्मचारियों के सहयोग से धान विक्रय कार्य बड़ी आसानी से हो गया।

श्री मुन्ना सिंह ने कहा कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने जीवन के सबसे बड़े सपने को पूरा करने में करेंगे। उन्होंने बताया कि इस राशि से वे अपने परिवार के लिए घर का निर्माण करवाएंगे, ताकि परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके।

  • Related Posts

    रोटरी क्लब का रायपुर ऐलिगेंस द्वारा “,,Egyptian Secret Soiree” का भव्य आयोजन

    *रोटरी क्लब का रायपुर ऐलिगेंस द्वारा मिस्र(Egyptian theme ) पर आधारित एक अनूठे एवं आकर्षक कार्यक्रम “Egyptian Secret soiree” का सफल आयोजन 19 जून को एक निजी होटल में किया…

    Read more

    योग, संस्कार और स्वास्थ्य का संदेश: अशोका पब्लिक स्कूल में योग दिवस का आयोजन

    कवर्धा।* अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अशोका पब्लिक स्कूल,कवर्धा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में भव्य योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा