Ro no D15139/23

सौर ऊर्जा से घर-घर उजाला, गंगापुर निवासी बने “बिजली उत्पादक”, पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से मिल रही बिजली बिल से राहत

अम्बिकापुर 16 सितम्बर 2025/  प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना ने आम उपभोक्ताओं को न सिर्फ बिजली बिल की चिंता से मुक्त किया है, बल्कि उन्हें “बिजली उत्पादक” बनाने का अवसर भी दिया है। इस योजना का लाभ उठाकर अम्बिकापुर के गंगापुर निवासी श्री अशोक कुमार ने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित किया है।

योजनांतर्गत 108000 की मिल रही सब्सिडी
श्री कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों में यह संयंत्र प्रतिदिन 21 यूनिट तक बिजली का उत्पादन करता है, जबकि बादलों के मौसम में भी 15 यूनिट से अधिक बिजली देता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपए तथा राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपए, कुल मिलाकर 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी प्राप्त हो रही है। ग्रामीण बैंक से वित्तीय सहयोग लेकर लगाए गए इस संयंत्र से उनका बिजली बिल माइनस हो गया है।

उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सोलर रूफटॉप से न सिर्फ बिजली बिल से छुटकारा मिला है, बल्कि ग्रीन एनर्जी को भी बढ़ावा मिल रहा है। अतिरिक्त बिजली को हम ग्रिड को बेच सकते हैं। यह योजना वास्तव में जनता के लिए राहतकारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे आगे आकर इस योजना का लाभ उठाएं और बिजली बिल की चिंता से मुक्त होकर स्वच्छ ऊर्जा की ओर कदम बढ़ाएं।

ऑनलाईन प्रक्रिया से पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना हेतु कर सकते हैं आवेदन
पीएम सूर्य घरदृमुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को किसी जटिल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता। पूरा आवेदन और स्थापना की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से भी संभव है। उपभोक्ता स्वयं    https://pmsuryaghar.gov.in  पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। वेंडर का चयन भी उपभोक्ता स्वयं ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन के लिए पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल की वेबसाइट, मोर बिजली ऐप या बिजली कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल की सुविधा भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता नजदीकी सीएसपीडीसीएल कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं


हरित ऊर्जा से समृद्ध होगा भविष्य

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से एक ओर आम नागरिकों को आर्थिक लाभ हो रहा है, वहीं दूसरी ओर स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से हरित भविष्य की राह भी प्रशस्त हो रही है। यह योजना गांव-गांव और शहर-शहर में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
  • Related Posts

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

      राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव कलेक्टर  अजीत वसंत ने छात्राओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   80वें…

    Read more

    शिशु संरक्षण माह का आयोजन 18 अगस्त से 24 सितम्बर तक

      अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/ शिशु संरक्षण माह का आयोजन जिले में 18 अगस्त से 24 सितम्बर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ आज मातृत्व एवं शिशु…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल