
ज्ञात हो कि इस एप्प के माध्यम से आम जनता को हाथी के लोकेशन की जानकारी पहले ही प्राप्त हो जाएगी। जिससे ग्रामीण जंगलों की ओर नहीं जाएंगे। इस एप के द्वारा हाथी के लोकेशन के 10 किलोमीटर तक के दायरे में आने वाले सभी क्षेत्र के रजिस्टर्ड ग्रामीणों को दूरभाष एवं मैसेज के द्वारा जानकारी पूर्व में ही प्राप्त हो जाएगा। जिससे हाथी मानव द्वन्द को न्यूनतम किया जा सकेगा।









