Ro no D15139/23

बस्तर संभाग शिक्षकों की पदोन्नति हेतु पात्रता सूची जारी

जगदलपुर 05 फरवरी 2026/ (IMNB NEWS AGENCY ) बस्तर संभाग के शिक्षा विभाग में पदोन्नति की बाट जोह रहे शिक्षकों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। विभाग द्वारा 01 अप्रैल 2024 की वरिष्ठता स्थिति को आधार मानते हुए संभाग के कुल 1595 शिक्षकों की पात्रता सूची बुधवार को जारी की गई है। विशेष बात यह है कि विभाग ने पदोन्नति हेतु रिक्त पदों के विरुद्ध दोगुनी संख्या में पात्र शिक्षकों की यह सूची जारी की है, ताकि चयन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों का विश्लेषण करें तो इस सूची में सबसे अधिक नाम टी (ट्राइबल) संवर्ग के शिक्षकों का है। इसमें टी-संवर्ग (एलबी) के सर्वाधिक 1300 शिक्षक और टी-संवर्ग (नियमित) के 235 शिक्षक शामिल हैं, जबकि ई (एजुकेशन) संवर्ग से नियमित और एलबी श्रेणी के 30-30 शिक्षकों यानी कुल 60 शिक्षकों का नाम इस सूची में शामिल किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पात्र शिक्षकों की यह सूची संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है, जहाँ शिक्षक अपना नाम देख सकते हैं।
इस सूची के जारी होने के साथ ही पदोन्नति की प्रक्रिया अब अपने अगले और निर्णायक चरण में प्रवेश कर गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अब विभाग द्वारा 13 फरवरी तक इन पात्र शिक्षकों की गोपनीय चरित्रावली, चल-अचल संपत्ति का विवरण और मतांकन पूर्ण करने की कार्यवाही तेजी से की जाएगी। इन औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद 20 फरवरी को विभागीय पदोन्नति समिति की महत्वपूर्ण बैठक होगी और इसके तीन दिन बाद, यानी 23 फरवरी को अंतिम पदोन्नति आदेश जारी कर दिए जाएंगे। शिक्षकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए विभाग ने एक सकारात्मक निर्णय लिया है कि शिक्षकों को उनकी पसंद के स्कूल काउंसलिंग के जरिए आवंटित किए जाएंगे। पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद 2 मार्च से 5 मार्च के बीच काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी और अंततः 6 मार्च को शिक्षकों को नए स्कूलों में पदस्थापना दे दी जाएगी। पात्र शिक्षकों की सूची जारी होने से संभाग के शैक्षणिक जगत में हर्ष का माहौल है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल