Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत पात्र हितग्राहियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर

जिला पंचायत सीईओ के अध्यक्षता में गैस एजेंसी संचालकों की बैठक सम्पन्न
सुशासन तिहार एवं धरती आबा अभियान में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से किया जाएगा लाभान्वित

अम्बिकापुर 17 अक्टूबर 2025/  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत जिले में पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर वितरण की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत शेष पात्र परिवारों की पहचान, आवेदन सत्यापन और गैस सिलेंडर वितरण की कार्ययोजना पर समीक्षा की गई।
जिला सीईओ श्री अग्रवाल ने सभी एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं धरती आबा अभियान के अंतर्गत चिन्हित शेष पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता से योजना का लाभ प्रदान किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य ग्रामीण और वंचित वर्ग की महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है ताकि वे धुआँ रहित रसोई का उपयोग कर सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी पात्र हितग्राही को योजना से वंचित न रखा जाए। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों से कहा कि वे पात्र हितग्राहियों के दस्तावेजों का सत्यापन पंचायतों के साथ समन्वय बनाकर वितरण की प्रक्रिया को तेजी से आगे लाएं और लाभ वितरण कार्य में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत वितरण की जानकारी ग्राम पंचायतों में सूचना पट् एवं स्थानीय माध्यमों से सार्वजनिक की जाएगी ताकि कोई पात्र परिवार योजना से वंचित न रह जाए।
शासन द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के अंतर्गत पात्र महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन, गैस चूल्हा और पहली रिफिल प्रदान की जाएगी। यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार, स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वच्छ ईंधन के उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

  • Related Posts

    महापौर व सभापति ने 11 दिव्यांगजनों को वितरित की मोटराइज्ड ट्रायसायकल

      अम्बिकापुर 24 मार्च 2026/  समाज कल्याण विभाग सरगुजा द्वारा आज 11 दिव्यांगजनों को बैटरी संचालित मोटराइज्ड ट्रायसायकल वितरित की गई। समाज कल्याण विभाग के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम…

    Read more

    बिहान योजना ने जगपति के जीवन में लाया बदलाव, ईंट निर्माण इकाई से बनीं ‘लखपति दीदी’

    अम्बिकापुर 24 मार्च 2026/   ग्रामीण महिलाओं के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘बिहान’ योजना स्वावलंबन की नई रोशनी बिखेर रही है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत की निवासी श्रीमती जगपति…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे