Ro no D15139/23

25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का जिले में 28 से 31 अक्टूबर तक होगा आयोजन

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
राज्य के सभी संभागों से आए 560 खिलाड़ी प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

अम्बिकापुर 17 अक्टूबर 2025/  25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन अम्बिकापुर में 28 से 31 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। जिसके सम्बन्ध में कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार झा, सम्बंधित अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों से आए प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो। जिन विद्यालयों को आवासीय व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि भोजन में गुणवत्ता का ध्यान रखें। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि जिन विभागों को कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण कर लें। इस दौरान प्रतियोगिता के उद्घाटन एवं समापन व्यवस्था, खिलाडियों के आवास व्यवस्था, खेल मैदान निर्धारण व निर्माण, खिलाड़ियों के भोजन व्यवस्था, पेयजल, सफाई, प्रकाश, चिकित्सा सुविधा, खिलाड़ियों हेतु पुरस्कार, बस की व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के पांचों संभाग दुर्ग, रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रत्येक संभाग से 112 खिलाड़ी अर्थात कुल 560 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इनके साथ 60 कोच, 60 मैनेजर एवं 5 जनरल मैनेजर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, बास्केटबॉल खेल शामिल है, जिसमें विभिन्न आयुवर्गों में खेल आयोजित होंगे।

  • Related Posts

    सूक्ष्म सिंचाई योजना से खेती बनी अधिक लाभकारी, ड्रिप सिंचाई अपनाकर किसान आनन्द राम पैकरा ने बढ़ाया सब्जी उत्पादन

    अम्बिकापुर 02 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं…

    Read more

    प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के विरुद्ध जिले में बड़ी कार्रवाई

    विशेष अभियान के तहत राजहंस ट्रेवल्स की बस से प्रतिबंधित पनीर जब्त, अवैध परिवहन पर प्रकरण दर्ज जिलेभर में जारी रहेगा सघन जांच अभियान, सीमावर्ती क्षेत्रों पर भी रहेगी विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए