Ro no D15139/23

“कवर्धा प्राइवेट स्कूल टीचर्स टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में एलिमिनेटर और क्वालीफायर-1 मुकाबले संपन्न”

कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) प्रयास स्पोर्ट्स अकैडमी, कवर्धा द्वारा आयोजित प्रथम कवर्धा प्राइवेट स्कूल टीचर्स टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबलों का तीसरा दिवस रविवार, 30 नवंबर को छीरपानी कॉलोनी मैदान में खेला गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ 16 नवंबर से किया गया था, जिसके अंतर्गत प्रत्येक रविवार सुबह 9 से 12 बजे तक मैच खेले जा रहे हैं।

एलिमिनेटर मैच – अशोका पब्लिक स्कूल बनाम गुरुकुल पब्लिक स्कूल
दिन के पहले मुकाबले में गुरुकुल पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित 8 ओवरों में 78 रन बनाए। टीम के कप्तान ऋषभ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को मजबूत आधार दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अशोका पब्लिक स्कूल की टीम ने मनीष वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, मनीष निषाद और योगेश के शानदार संयमित बल्लेबाजी के दम पर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।
गेंदबाज़ी विभाग में ज्योतिष साहू, गोपाल वर्मा, मयंक जोशी एवं योगेश वर्मा ने उत्कृष्ट गेंदबाज़ी करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
अशोका पब्लिक स्कूल ने जीत के साथ क्वालीफायर-2 में प्रवेश किया।
क्वालीफायर-1 – अभ्युदय स्कूल बनाम श्रीरामकृष्ण पब्लिक स्कूल (RPS)दूसरे मुकाबले में RPS ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए अभ्युदय स्कूल के धाकड़ बल्लेबाज़ विपिन वैध ने आतिशी बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 8 ओवर में 10 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 70 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी विस्फोटक पारी के दम पर टीम का स्कोर 105 रन तक पहुंचा। लक्ष्य का पीछा करते हुए RPS की टीम 8 ओवर में केवल 95 रन ही बना पाई, और 10 रन से मुकाबला हार गई।अभ्युदय स्कूल की ओर से दिलीप, अमित और प्रतीक ने प्रभावशाली गेंदबाज़ी की।
इस जीत के साथ अभ्युदय स्कूल ने सीधे ग्रैंड फाइनल में प्रवेश किया।
आगामी मुकाबला क्वालीफायर-2 – श्रीरामकृष्ण पब्लिक स्कूल बनाम अशोका पब्लिक स्कूल तिथि: 7 दिसंबर Iइस मैच की विजेता टीम 14 दिसंबर को ग्रैंड फाइनल में अभ्युदय स्कूल से भिड़ेगी I
अकादमी के सचिव श्री राजा जोशी ने बताया कि अब तक खेले गए सभी मैच अत्यंत रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे।
“एलिमिनेटर और क्वालीफायर दोनों मुकाबलों में टीमों ने आखिरी गेंद तक संघर्ष किया। यह टूर्नामेंट निजी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए एक उत्कृष्ट मंच बन रहा है, जहाँ वे अपने छुपे कौशल का प्रदर्शन कर पा रहे हैं। व्यस्त दिनचर्या और कार्यभार के बीच यह आयोजन शिक्षकों के लिए उत्साहवर्धक साबित हो रहा हैI,”उक्त जानकारी प्रयास स्पोर्ट्स अकैडमी के मीडिया प्रभारी श्री अशोक कुमार इनवाती द्वारा प्रदान की गई।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!