Ro no D15139/23

मानव-हाथी द्वंद रोकने समीक्षा बैठक, ‘गज संकेत’ मोबाइल एप का उपयोग करने पर दिया जोर

रायपुर, 23 जुलाई 2025/वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार आज जशपुर जिले में हाथी-मानव द्वंद को रोकने और हाथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्राकृतिक जीवन और मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की।

बैठक में जशपुर कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि हाथियों के आवागमन वाले वन क्षेत्रों में बिजली के झूलते तारों को तत्काल दुरुस्त किया जाए, जिससे किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि 100 स्थानों पर हाई मास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं ताकि ग्रामीण रात के समय सतर्क रह सकें।

वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार ने बैठक में बताया कि अब ‘गज संकेत’ मोबाइल एप के जरिए ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी और दिशा की जानकारी टेक्स्ट मैसेज और कॉल के माध्यम से दी जाएगी। इससे वे खुद भी सतर्क रहेंगे और अपने आसपास के गांवों में भी लोगों को आगाह कर सकेंगे। उन्होंने वन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को जंगली जानवरों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, साथ ही सांप काटने (सर्पदंश) जैसी घटनाओं से बचाव के लिए प्रशिक्षण और जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने बताया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी स्नैक वेनम दवाएं उपलब्ध हैं। इस संयुक्त बैठक में वन विभाग, बिजली विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    *हाथों में तिरंगा, दिल में भारत मातारू बलौदाबाजार में गूंजा वंदे मातरम*   *बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा…

    Read more

    तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़

    रायपुर, 13 अगस्त 2026। तंबाकू के सेवन पर रोक और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और बहुक्षेत्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां