Ro no D15139/23

जनस्वास्थ्य के हित में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की समीक्षा बैठक आयोजित

*स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया ने जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए हर स्तर पर जिम्मेदारी और सजगता के साथ कार्य करने दिए निर्देश*

 

रायपुर, 23 जुलाई 2025/

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आज छत्तीसगढ़ के समस्त सहायक औषधि नियंत्रकों, औषधि निरीक्षकों, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा बैठक इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में आयोजित की गई।

बैठक में सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग श्री अमित कटारिया , नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्री दीपक अग्रवाल तथा सभी जिलों के सहायक औषधि नियंत्रक, औषधि निरीक्षक, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम तिमाही में विभाग द्वारा की गई कार्यवाहियों की विस्तार से समीक्षा की गई। जनसामान्य को सुदूर क्षेत्रों में भी रक्त की सुविधा सुलभ हो, इसके लिए राज्य के समस्त ब्लड सेंटर्स और ब्लड स्टोरेज यूनिट्स को शीघ्र संचालन की दिशा में ठोस कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

युवावर्ग को नशे की लत से बचाने की दिशा में नशीली दवाइयों के विरुद्ध कड़ी और सतत निगरानी रखते हुए कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रदेश में औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक नमूने संकलित करने को कहा गया, ताकि नकली या घटिया दवाइयों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि राज्य में संचालित चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं के माध्यम से अधिक से अधिक खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की जाए। इसके साथ ही जनसामान्य को खाद्य सुरक्षा से संबंधित जानकारी देकर उन्हें जागरूक करने की दिशा में नियमित अभियान चलाया जाए।

सभी जिला अस्पतालों में संचालित कैंटीनों को प्रशिक्षण देकर ‘ईट-राइट कैंपस’ के अंतर्गत प्रमाण पत्र प्रदान करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे मरीजों को स्वच्छ और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री प्राप्त हो सके।

बैठक में यह भी कहा गया कि अधिकाधिक खाद्य कारोबारकर्ताओं को फास्टेक प्रशिक्षण देकर उन्हें खाद्य सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाया जाए।

आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए राज्य एवं राज्य के बाहर से आने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की सतत निगरानी रखने, नमूना परीक्षण करने तथा नियमों के अनुसार सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

समीक्षा बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र में जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए हर स्तर पर जिम्मेदारी और सजगता के साथ कार्य करें, ताकि आमजन को सुरक्षित खाद्य व औषधि उपलब्ध हो सके।

  • Related Posts

    दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *सुरक्षा बलों के साहस, स्थानीय जनसहयोग और पुनर्वास नीति से मिली निर्णायक सफलता – मुख्यमंत्री*   *दूरस्थ अंचलों तक पहुंचीं सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और जनकल्याण की योजनाएं, शासन पर…

    Read more

    छात्रावास में आवश्यक सुधार किए जा चुके हैं, छात्रों को मिल रही बेहतर सुविधाएं

    स्वीकृत मीनू के अनुसार पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है   रायपुर, 14 जुलाई 2026/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि बीजापुर जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’