Ro no D15139/23

07 जुलाई को जिलेभर में आयोजित होगा ’रोजगार एवं आवास दिवस’ प्रधानमंत्री आवास, विकसित भारत-जी राम जी योजना के क्रियान्वयन की होगी समीक्षा, पात्र हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

 

अम्बिकापुर 06 जुलाई 2026/  कलेक्टर  अजीत बसंत के निर्देशानुसार जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 07 जुलाई 2026 को जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में ’रोजगार एवं आवास दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जाएगा।

जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने जिले के सभी सातों विकासखंडों के जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि रोजगार एवं आवास दिवस के माध्यम से प्रत्येक पात्र परिवार तक शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाना प्राथमिकता होगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत सभी लंबित एवं अपूर्ण आवासों को अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। जिन हितग्राहियों के स्वीकृत आवासों की प्रथम किस्त लंबित है, उन्हें तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवास निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। साथ ही आवास निर्माण सामग्री की सुगम उपलब्धता के लिए डीलर दीदी इनिशिएटिव को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। नई महिला स्व-सहायता समूह सदस्यों को डीलर दीदी के रूप में जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं लखपति दीदी बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

रोजगार दिवस के दौरान विकसित भारत-जी राम जी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सभी ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। कार्य की मांग करने वाले प्रत्येक पात्र श्रमिक को वीबी जी राम जी के अंतर्गत नियमानुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही मनरेगा अंतर्गत सभी अपूर्ण कार्यों को चिन्हित कर उन्हें शीघ्र पूर्ण करने की दिशा में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

श्रमिकों का ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण कराने, लंबित जियो-टैगिंग का निराकरण करने तथा पंचायत भवनों में स्थापित क्यूआर कोड की जानकारी आमजन तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों से उसका उपयोग कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। योजनाओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण भी इस दिवस की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं मैदानी अमले को समन्वित रूप से कार्य करते हुए रोजगार एवं आवास दिवस को सफल बनाने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का समयबद्ध और पारदर्शी लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की

    *नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्री सत्येन्द्र सिंह से नई दिल्ली में की मुलाकात*   *नगरीय निकायों…

    Read more

    जिले में सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 12 करोड़ 63 लाख रुपये स्वीकृत दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण से आवागमन होगा सुगम क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

     जशपुरनगर 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले की सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल