Ro no D15139/23

मनरेगा कार्यस्थल पर रोजगार दिवस का आयोजन

जशपुरनगर 7 जून 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार के दिशा निर्देश में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया।

मनरेगा कार्यस्थल पर मनरेगा गतिविधियों के क्रियान्वयन तथा रोजगार के अवसरों के उपलब्धता के सम्बन्ध में लोगों से परस्पर संवाद स्थापित करने के लिए प्रत्येक माह 7 तारीख को रोजगार दिवस का आयोजन किया जाता है। रोजगार दिवस अंतर्वैयक्तिक संचार पर आधारित एक ऐसी गतिविधि है जिसके माध्यम से महात्मा गांधी नरेगा हितग्राहियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों के बीच परस्पर विचारों व सुझावों के आदान प्रदान हेतु मंच उपलब्ध कराया जाता है। रोजगार दिवस के दौरान मनरेगा योजना के लाभ, योजना के प्रति लोगों में जागरूकता, जन मनरेगा एप रजिस्ट्रेशन के फायदे और उपयोग की जानकारी, मोर गांव मोर पानी महाअभियान के माध्यम से जल संरक्षण की आवश्यकता पर लोगों के बीच संवाद, लोगों से जल संरक्षण करने अपील, समस्त प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने एवं नरेगा कार्यस्थल पर सूचना पटल का निर्माण प्राथमिकता से कराए जाने संबंधी जानकारी दी गयी।
उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले के समस्त विकास खंडों में ग्रामीणों को मनरेगा के तहत रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में जल संरक्षण, वृक्षारोपण संबंधी कार्यों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास निर्माण हेतु 90 मानव दिवस प्राथमिकता से प्रदाय किया जा रहा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर सर्किट हाउस में मातृत्व वन का किया लोकार्पण एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ा जनभावना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में 400 से अधिक पौधे रोपित

      जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वनमण्डल जशपुर द्वारा विकसित मातृत्व वन का आज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जशपुर स्थित सर्किट हाउस परिसर में…

    Read more

    रायपुर में भारोत्तोलन का धमाकेदार जलवा, पूर्वाेत्तर के सितारों ने रचा इतिहास

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* रायपुर, 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के भारोत्तोलन इवेंट ने दर्शकों…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….