Ro no D15139/23

बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

Encounter In Bihar: (शुभम कुमार और मोनु कुमार मिश्रा) बिहार में एक के बाद एक अपराधियों का एनकाउंटर किया जा रहा है. इस बीच पटना में रात करीब 2 बजे दो शार्प शूटर्स का एनकाउंटर किया गया. बिहटा के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दोनों अपराधियों को दौड़ाकर पुलिस ने गोली मारी. दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

घटना स्थल से हथियार बरामद

जानकारी के मुताबिक, घायल अपराधियों में विदेशी राय और पप्पू राय शामिल है. पटना पुलिस की विशेष टीम इस ऑपरेशन में शामिल रही. इस तरह से आधी रात में हुए एनकाउंटर की वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. कहा जा रहा है कि पुलिस को घटना स्थल से हथियार भी बरामद हुए हैं. पुलिस के अनुसार, ये दोनों अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इलाके में जमा हुए थे.

घेराबंदी देख अपराधियों ने शुरू की फायरिंग

घटना के संबंध में दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहटा के आनंदपुर गांव के पास बांध के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी साजिश को रचने के लिए इकट्ठा हुए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी शुरू की. खुद को पुलिस से घिरा देख अपराधियों ने बचने के लिए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों शूटर्स के पैर में गोली लगी.

इलाज के लिए पटना एम्स रेफर

मुठभेड़ के बाद घायल अपराधियों ने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया. मौके से पुलिस ने कई अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं. अपराधियों को पहले प्राथमिक उपचार के लिए बिहटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन घाव की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया है. फिलहाल दोनों पुलिस की कड़ी निगरानी में है.

पुलिस इन अपराधियों की तलाश में जुटी थी. पकड़े गए दोनों शूटर्स पर पहले से ही हत्या और लूट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं. पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास को खंगालने के साथ-साथ इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

​छह महीने में एनकाउंटर के आंकड़ों में बढ़ोतरी

राज्य में पिछले कुछ महीनों से अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हुआ है. आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह महीनों में अलग-अलग इलाकों में लगभग 19 मुठभेड़ की घटनाएं सामने आई हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है और यह ताजा कार्रवाई उसी कड़ी का हिस्सा है.

  • Related Posts

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

        नई दिल्ली l देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को और सशक्त बनाने तथा उभरते राज्यों के युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायपुर के सांसद बृजमोहन…

    Read more

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

      सारे देश में उत्साह की लहर है विशेषतौर पर भाजपाईयों में। भाजपा से सहानुभूति रखने वाले भी अंदर से आनंदित हो रहे हैं। इस बीच कई लोग आशंकित भी…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं