Ro no D15139/23

बिहान के एसवीईपी अंतर्गत उद्यमिता सम्मेलन 2026 संपन्न

महिला उद्यमियों को मिला प्रोत्साहन, पांच हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता

 

धमतरी, 01 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत संचालित स्टार्टअप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम (एसवीईपी) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-कृषि आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने तथा महिला उद्यमिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उद्यमिता सम्मेलन-2026 का आयोजन आज कुरूद रेस्ट हाउस में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमियों ने सहभागिता करते हुए अपने उद्यमों, नवाचारों एवं सफलता के अनुभव साझा किए।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चंद्राकर ने की। इस अवसर पर जनपद पंचायत कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी साहू, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा, पंचायत विभाग के उप संचालक श्री नकुल प्रसाद वर्मा, जनपद पंचायत कुरूद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित सेन सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बिहान मिशन से जुड़ी महिला सदस्य उपस्थित रहीं।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। सम्मेलन में महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए उत्पादों एवं स्थानीय उद्यमों की जानकारी भी साझा की गई, जिससे अन्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरणा मिली।

 

मुख्य अतिथि श्री अजय चंद्राकर ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में उद्यमिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह अब केवल बचत और ऋण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन के प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने महिलाओं से नवाचार अपनाने, आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने तथा बड़े लक्ष्य निर्धारित कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

 

उन्होंने महिलाओं से नियमित रूप से समाचार-पत्र पढ़ने, समसामयिक विषयों की जानकारी रखने तथा डिजिटल साक्षरता बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि ज्ञान और तकनीकी दक्षता किसी भी उद्यम की सफलता की मजबूत नींव है। उन्होंने बगौद फूड पार्क का उल्लेख करते हुए कहा कि स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, सेवा क्षेत्र तथा अन्य गैर-कृषि गतिविधियों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।

 

नगर पंचायत कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चंद्राकर ने कहा कि बिहान मिशन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आया है। महिलाएं आज उत्पादन, विपणन, सेवा एवं लघु उद्योगों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण सामाजिक विकास और समृद्ध ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है।

 

जनपद पंचायत कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी साहू ने स्वयं सहायता समूहों की भूमिका की सराहना करते हुए महिलाओं से शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेकर नए उद्यम स्थापित करने का आग्रह किया।

 

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बिहान समूहों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एसवीईपी के माध्यम से महिलाओं को व्यवसाय चयन, कौशल प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, तकनीकी मार्गदर्शन तथा विपणन संबंधी सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना जिले के समावेशी एवं सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने बताया कि एसवीईपी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है। योजना के अंतर्गत महिलाओं को किराना व्यवसाय, सिलाई-कढ़ाई, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, ब्यूटी पार्लर, सेवा क्षेत्र सहित विभिन्न गैर-कृषि आधारित उद्यमों के लिए प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

 

सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण चयनित महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता का वितरण रहा। इस अवसर पर श्रीमती रजिया बेगम, श्रीमती सुनीता, श्रीमती गंगा मनहर, श्रीमती ममता सिन्हा एवं श्रीमती लीला देवांगन को उनके व्यवसाय के विस्तार एवं नए उद्यमों की स्थापना हेतु एक-एक लाख रुपये के स्वीकृति चेक प्रदान किए गए। हितग्राही महिलाओं ने शासन की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने उद्यमों का विस्तार कर अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनने का संकल्प व्यक्त किया।

 

सम्मेलन में महिला उद्यमिता, स्वरोजगार, नवाचार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में शासन की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया गया। उपस्थित महिलाओं ने उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा अपने समूहों को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल