Ro no D15139/23

राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के लिए 07 जनवरी तक आमंत्रित प्रविष्टियां

प्रिंट, टेलीविजन, रेडियो एवं ऑनलाइन मीडिया को दिए जाएंगे अवार्ड
    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता (स्वीप) के क्षेत्र में वर्ष 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों को सम्मानित करने हेतु राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।इच्छुक मीडिया संस्थान अपनी प्रविष्टियां 07 जनवरी 2026 तक भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली–110001 स्थित कार्यालय में भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त, प्रविष्टियां ई-मेल के माध्यम से media_division@eci.gov.in पर भी प्रेषित की जा सकती हैं।
                                                                  राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के अंतर्गत आयोग द्वारा कुल चार श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (टेलीविजन), इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (रेडियो) तथा ऑनलाइन/इंटरनेट एवं सोशल मीडिया शामिल हैं। प्रत्येक श्रेणी में एक-एक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। चयनित मीडिया संस्थानों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी 2026 को सम्मानित किया जाएगा।
भारत निर्वाचन आयोग इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के माध्यम से उन मीडिया संस्थानों को प्रोत्साहित करेगा, जिन्होंने मतदाता जागरूकता अभियानों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है, नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया एवं चुनाव से जुड़े आईटी एप्लीकेशनों की जानकारी दी है तथा मतदाताओं तक सटीक, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाई है ।  साथ ही विशिष्ट एवं दुर्गम मतदान केंद्रों पर आधारित स्टोरीज़, विशेष कार्यक्रमों, चर्चाओं एवं विशेषज्ञ आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक जन-पहुंच बनाने और निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की नई पहलों को प्रभावी रूप से जनता तक पहुँचाने वाले मीडिया संस्थानों को भी सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही, चुनाव से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं का खंडन करने, सही एवं सत्यापित जानकारी का प्रसार करने तथा जनसामान्य पर पड़े सकारात्मक प्रभाव के साक्ष्यों को भी पुरस्कार के मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा।
  • Related Posts

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक

    रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि…

    Read more

    कासोली करसाड़ (मेला) मंगलवार को होगा संपन्न

    *दंतेवाड़ा/गीदम (IMNB NEWS AGENCY) दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लॉक के ग्राम कासोली में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ईरसुंगा, ईरनंगा देव मेला (करसाड़) का आयोजन मंगलवार दिनांक 14.4.2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब