Ro no D15139/23

सरकारी जमीन पर बनाया एंट्री गेट, ट्रांसफार्मर, दर्जनों लोग पहुंचे कलेक्टोरेट

रायपुर । कलेक्टर जनदर्शन में सैकड़ों लोग सोमवार को एक बिल्डर की शिकायत लेकर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कलेक्टर को बताया कि बिल्डर ने सरकारी जमीन पर टाउशिप

का गेट बना दिया है। इसके अलावा आम रास्ते को बंद करके ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। शासकीय भूमि से लगी हुई सिंगापुर सिटी कालोनी सुबोध सिंघानिया बनाई गई है। ग्राम कोटा के पटवारी हल्का क्रमांक 51 स्थित भूमि राजस्व

अभिलेखों में खसरा नंबर 180, तालाब, 184 शासकीय भूमि, 184/1 धरसा, 161 शासकीय भूमि दर्ज है। शासकीय भूमि खसरा नंबर 184 पर कोटा खार और गोगांव खार को जोड़ने वाला रास्ता था। खसरा नंबर 184/1 शासकीय भूमि से लगी हुई, शासकीय भूमि खसरा नंबर 184 पर पर अतिक्रमण कर कालोनी केलिए ट्रासफार्मर

लगा दिया है। शासकीय भूमि खसरा नंबर 161 पर अतिक्रमण कर कालोनी का गेट निर्माण किया गया है। जिससे आम नागरिकों को आने-जाने में असुविधा हो रही

है।

करोड़ों की भूमि पर कब्जा

स्थानीय लोगों ने बताया कि खसरा नंबर 184 लगभग एक एकड भूमि है तथा खसरा नंबर 161 लगभग 7000 वर्गफुट भूमि है। जिसका बाजार मूल्य दो करोड़ रूपये के आसपास बताई जा रही है।

भू-माफियों द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किये जाने से आम नागरिकों में काफी आक्रोश है।

श्मसान घाट की जमीन पर कब्जा

इसी तरह खसरा नंबर 180 श्मसान घाट की भूमि है, जिसे भू-माफियों द्वारा घेरकर आने-जानेका रास्ता बंद कर दिया गया है। इस संबंध में पूर्व पार्षद किशोर साहू द्वारा कई बार शिकायत

राजस्व विभाग में की गई। किन्तु कोई कार्यवाही नहीं होने से भू-माफियाओं का हौसला काफीबढ़ गया है।

इस संबंध में जांच कर, दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध दांडिक कार्यवाई करते हुए अतिक्रमण को बेदखल करने की मांग कलेक्टर से की गई है। न्याय नहीं

मिलने की स्थिति में हम स्थानीय निवासी न्यायालय की शरण लेंगे।

मधुसूदन मिश्रा, शिकायतकर्ता

  • Related Posts

    भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल — धमतरी जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 33 करोड़ से अधिक राशि

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि…

    Read more

    विशेष बच्चों के लिए गहन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 74 बच्चों की स्क्रीनिंग

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल नगरी में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने