Ro no D15139/23

वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर होनहार युवा कलाकारों हेतु छात्रवृत्ति योजना की प्रविष्टियां 30 अगस्त तक

रायपुर, 26 जून 2025/ संस्कृति एवं राजभाषा विभाग द्वारा राज्य के होनहार किन्तु आर्थिक रूप से कमजोर युवा कलाकारों को उच्च प्रशिक्षण अथवा शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि देने के लिए छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 30 अगस्त 2025 तक प्रविष्टियां पंजीकृत डाक से आमंत्रित की गई हैं।

योजना की पात्रता शर्ताें में आवेदक छत्तीसगढ़ का वास्तविक निवासी तथा उसकी आयु 15 से वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक अथवा उसके परिवार की वार्षिक आय 72 हजार रूपए निर्धारित की गई है। आवेदक का चिन्हारी पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य रूप से हो, का भी उल्लेख है।

आर्थिक रूप से कमजोर होनहार युवा कलाकारों/छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना के अंर्तगत जो संगीत, नृत्य, प्रदर्शनकारी कला विधा में शिक्षा/उच्च शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था में अध्ययनरत, गुरु शिष्य परंपरा के तथ्य पारंपरिक लोक कलाएं सीखने वाले बच्चों तथा संस्कृति संचालनालय द्वारा संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के संबंधित कलाकारों/छात्रों को निर्धारण वार्षिक प्रोत्साहन न्यूनतम राशि 5 हजार से अधिकतम राशि 10 हजार रूपए देय होगी। यह प्रोत्साहन राशि डिमांड ड्राफ्ट अथवा ई-पेमेंट के माध्यम से दी जाएगी। योजना की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट www.cgculture.in पर देखी जा सकती है।

आवेदकों को प्रविष्टियां भेजते समय लिफाफे में अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों/छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2025-26 स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा।

  • Related Posts

    ‘मन की बात’ करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री  ओपी चौधरी

      रायपुर, 26 जुलाई 2026/ वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय…

    Read more

    प्रकृति के साथ संतुलन और जल संरक्षण भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक – राज्यपाल डेका 0 राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन’अभियान का किया शुभारंभ

        रायपुर, 26 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि मनुष्य, पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों के बीच संतुलन बनाए रखना पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है। जलवायु…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार