बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

शहर के खेल प्रेमी छत्तीसगढ़ पारंपरिक खेलों से दो दिन रहे सराबोर 
       
200 से ज़्यादा खिलाड़ियों ने अपने एकल खेल का किया उम्दा प्रदर्शन
          
विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
महासमुंद 26 नवंबर 2022/- छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन ज़िले में अलग-अलग चरणों में किया जा रहा था।आज शुक्रवार 25 नवंबर को ज़िला स्तरीय खेल के साथ समापन हुआ। ज़िला स्तरीय खेल दो दिन 24 और 25 नवंबर तक जिला मुख्यालय महासमुंद के मिनी स्टेडियम, वन विद्यालय परिसर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खेले गये। आज शुक्रवार को 25 नवंबर को 6 एकल खेल बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़ भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद खेल खेलें गये। जिसमें ज़िले के पाँचों विकासखंडों और नगरीय निकाय के दो क्लस्टर के 214 खिलाड़ियों ने अपने एकल खेल का उम्दा प्रदर्शन किया। फुगड़ी में 8 वर्ष देवकुमारी बागबाहरा ने लगातार 45 मिनट तक प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही महिला वर्ग 40 से अधिक में ग्राम पंचायत पंडरीपानी से सरपंच श्रीमती लताबाई कुम्हार प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को लघु वनोपज के जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद चंद्राकर, ज़िलाध्याक्ष स्काउट गाइड श्री दाऊ लाल चंद्राकर व जिला समन्वयक राजीव युवा मितान क्लब महासमुंद श्री अंकित बागबाहरा ने पुरस्कृत किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी।
गुरुवार 24 नवंबर को आयोजित 8 दलीय खेल गिल्ली डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगड़ी,  दौड, कब्बड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बाँटी (कंचा) खेलों में लगभग 2000 खिलाड़ी शामिल हुए थे। संभाग स्तर पर आयोजित खेलों में 14 विधाओं में लगभग 300 खिलाड़ी अपने खेल का दम दिखायेंगे। इन दो दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में छत्तीसगढ़िया खेलों के साथ साथ छत्तीसगढ़ के रीति रिवाज, परम्परा एवं लोक संस्कृति की छटा बिखरी। इस आयोजन में बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक अपने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय खेल में तीन आयु वर्ग 18 आयु वर्ग तक, 18 से 40 आयु वर्ग और 40 आयु वर्ष से अधिक महिला- पुरुष पाँचों विकासखंड और नगरीय क्षेत्र महासमुंद दो क्लस्टर के विजेता खिलाड़ी शामिल हुए। खेलों में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक 14 विधाओं के खेल खेलें गए।। जिसमें 24 नवंबर को 8 दलीय खेल गिल्ली डंडा,पिट्ठूल, संखली, लंगड़ी, दौड, कब्बड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बाँटी खेले गए है। आज शुक्रवार 25 नवंबर को 6 एकल खेल बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़ भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद खेल खेलें गये।

Related Posts

नक्सलवाद के समूल उन्मूलन की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा – मुख्यमंत्री

*नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में मिली ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री ने दी सुरक्षाबलों को बधाई* रायपुर, 9 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में…

दुर्ग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक रोड शो, कमलमय हुआ पूरा शहरदु दुर्ग शहर के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा है जरूरी

  दुर्ग/रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा दुर्ग में आयोजित विशाल रोड शो में शामिल हुए और जनता से महापौर प्रत्याशी श्रीमती अल्का बाघमार और सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *