Ro no D15139/23

स्वास्थ्य सेवाओं में जिला धमतरी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, कई महत्वपूर्ण सूचकों में लक्ष्य से बेहतर उपलब्धि

धमतरी, 01 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रमुख स्वास्थ्य सूचकों को मुख्यमंत्री अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में शामिल किया गया है। वहीं भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए निर्धारित आउटपुट इंडिकेटर्स के आधार पर जिलों का स्वास्थ्य स्कोर तैयार किया जाता है। इन दोनों मानकों के आधार पर मासिक “स्वास्थ्यांक” का निर्धारण किया जाता है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्धता और निरंतरता का आकलन किया जा सके।

वर्ष 2025-26 में जिला धमतरी ने विभिन्न स्वास्थ्य सूचकों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिले में स्वीकृत आरओपी (रिकॉर्ड ऑफ प्रोसीडिंग्स) के विरुद्ध 87.14 प्रतिशत व्यय किया गया। गर्भवती महिलाओं के प्रथम एएनसी पंजीयन में 97.9 प्रतिशत तथा गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच में 102 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं पंजीयन में जिले ने 171.02 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर उत्कृष्ट कार्य किया है।

कुपोषित बच्चों के उपचार हेतु संचालित पोषण पुनर्वास केंद्रों में 87 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जांच, खोज एवं पंजीयन में 126.7 प्रतिशत तथा उपचार में 92.5 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त हुई है। इसी प्रकार स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण में 99.9 प्रतिशत तथा स्कूल एवं आंगनबाड़ी स्तर पर चिन्हांकित बीमार बच्चों के उपचार में 98.9 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग एवं मैदानी अमले के सतत प्रयासों के फलस्वरूप जिले को यह सफलता प्राप्त हुई है। स्वास्थ्य विभाग आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण एवं मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात