Ro no D15139/23

अटल आरोग्य लैब योजना के अंतर्गत जिला धमतरी में अत्याधुनिक प्रयोगशाला सेवा 

वर्तमान चरण में 94 प्रकार की जांच सेवाएं

नि: शुल्क

 

धमतरी, 01 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महत्वाकांक्षी “अटल आरोग्य लैब” योजना के अंतर्गत जिला अस्पताल धमतरी में अत्याधुनिक प्रयोगशाला सेवाओं का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। इस पहल से जिले के नागरिकों को आधुनिक तकनीक आधारित जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी।

जिला धमतरी में वर्तमान चरण में 94 प्रकार की जांच सेवाएं प्रारंभ की गई हैं। इनमें सीरोलॉजी, हीमेटोलॉजी, इम्यूनोएसे, हार्मोन एनालाइजर, इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर, क्लीनिकल पैथोलॉजी सहित अनेक विशेष जांचें शामिल हैं। आगामी चरणों में जांच सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा, जिससे जिले के नागरिकों को और अधिक व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

योजना की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि मरीजों को जांच रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए अस्पताल अथवा प्रयोगशाला के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। जांच पूर्ण होने के उपरांत रिपोर्ट सीधे उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस एवं व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रक्रिया भी अधिक त्वरित और प्रभावी बन सकेगी।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा विगत 13 अप्रैल को सुकमा जिले से राज्यव्यापी स्तर पर शुभारंभ की गई है । इस योजना का उद्देश्य उच्च स्तरीय डायग्नोस्टिक सेवाओं का विकेंद्रीकरण कर उन्हें प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचाना है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन मिनी रत्न सार्वजनिक उपक्रम एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (HLL Lifecare Limited) के साथ सार्वजनिक-निजी सहभागिता (PPP) मॉडल के अंतर्गत साझेदारी की गई है। एचएलएल की विशेषीकृत स्वास्थ्य सेवा इकाई हिंदलैब्स (Hindlabs) द्वारा इन सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

अटल आरोग्य लैब योजना के तहत प्रदेशभर के 1,046 शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों को एकीकृत प्रयोगशाला नेटवर्क से जोड़ा गया है, जिनमें जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। योजना के अंतर्गत नागरिकों को 133 से अधिक प्रकार की जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड द्वारा प्रशिक्षित तकनीकी एवं विशेषज्ञ मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही अत्याधुनिक स्वचालित उपकरणों, उच्च गुणवत्ता वाले अभिकर्मकों (Reagents) तथा सुदृढ़ नमूना परिवहन प्रणाली की व्यवस्था की गई है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों से प्राप्त नमूनों की भी समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित हो सके।

यह व्यवस्था राज्य शासन एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी। इससे प्रयोगशालाओं के संचालन, उपकरण प्रबंधन, विशेषज्ञ मानव संसाधन की उपलब्धता तथा आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी प्रशासनिक चुनौतियों में कमी आएगी। साथ ही सभी जांच सेवाएं राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों एवं NABL दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की जा रही हैं, जिससे शासकीय जांच रिपोर्टों की विश्वसनीयता और अधिक सुदृढ़ होगी।

पूर्व में अनेक विशेष जांचों के लिए मरीजों को निजी प्रयोगशालाओं में जाकर पर्याप्त राशि व्यय करनी पड़ती थी। अटल आरोग्य लैब योजना के माध्यम से अब ऐसी जांच सुविधाएं निःशुल्क अथवा अत्यंत रियायती दरों पर उपलब्ध होने से आम नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी व्यक्तिगत आर्थिक व्यय (Out-of-Pocket Expenditure) में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विशेष राहत मिलेगी।

जिला धमतरी में अटल आरोग्य लैब सेवाओं का स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह पहल न केवल नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध जांच सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, बल्कि रोगों के शीघ्र निदान, प्रभावी उपचार तथा बेहतर जनस्वास्थ्य प्रबंधन को भी नई गति प्रदान करेगी। शासन की यह जनकल्याणकारी पहल विकसित छत्तीसगढ़ एवं स्वस्थ छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात