Ro no D15139/23

कुरूद पीजी कॉलेज मे ंबीएड संकाय शुरू करने की कवायद

*कलेक्टर ने किया निरीक्षण, प्राचार्य से ली विस्तृत जानकारी*

धमतरी 12 जून 2025/ कुरूद के संत गुरू घासीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जल्द ही बीएड संकाय शुरू होने की आशा जगी है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण किया और इस बारे में प्राचार्य डॉ.मिश्रा से चर्चा की। कलेक्टर ने इस दौरान कॉलेज भवन का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के क्लासरूम, कम्प्यूटर लैब और अन्य प्रयोगशालाओं को भी देखा।
बीएड संकाय शुरू करने के विषय में चर्चा के दौरान प्राचार्य डॉ.मिश्रा ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गई समिति ने 12 बिन्दुओं पर जानकारी शासन को प्रेषित की है। इसमें शिक्षण सत्र 2025-26 से चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम प्रारंभ करने की अनुशंसा की गई है। समिति ने इसके लिए मानक सेटअप और अधोसंरचना की जरूरतें भी अनुशंसित की हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार बीएड संकाय का पाठ्यक्रम, कोर्स, कैरीकुलम बनाने, प्रवेश प्रक्रिया आदि के बारे में भी जानकारी भेजी गई है। प्राचार्य ने बताया कि शासन से अनुमति प्राप्त होने पर महाविद्यालय मे ंबीएड संकाय शुरू हो सकेगा।
कलेक्टर ने कुरूद में स्थापित होने वाले बीए एलएलबी कॉलेज की प्रगति की भी चर्चा डॉ.मिश्रा से की। डॉ.मिश्रा ने बताया कि अटंग में स्थित स्कूल भवन में इस कॉलेज को शुरू करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से अनापत्ति प्राप्त हो गई है। लोक निर्माण विभागद्वारा जरूरी आधारभूत काम तेजी से कराए जा रहे हैं, जिनके जून माहांत तक पूरा होने की संभावना है।

  • Related Posts

    धमतरी में पर्यटन विकास को बढ़ावा : 40 सदस्यीय दल बस्तर एक्सपोजर विजिट के हुआ रवाना

      धमतरी 30 मार्च 2026/ जिले में पर्यटन क्षेत्रों के विकास को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की विशेष पहल पर युवाओं, स्व सहायता समूहों और समिति…

    Read more

    जिले की 80 महिलाएं मिलेट्स व फूड प्रोसेसिंग सीखने मध्यप्रदेश रवाना

    धमतरी, 29 मार्च 2026।महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले के स्व-सहायता समूहों की 80 महिलाओं को आज अध्ययन भ्रमण के लिए मध्यप्रदेश रवाना…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले