Ro no D15139/23

अग्निवीर भर्ती परीक्षा : शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा संबंधी कार्यशाला 17 जून को

*वीर चक्रधर ऑडिटोरियम कुरूद में*

*आर्मी भर्ती कार्यालय रायपुर के विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा मार्गदर्शन*

धमतरी 12 जून 2025/ जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आगामी 17 जून को कार्यशाला आयोजित की जाएगी। वीर चक्रधर ऑडिटोरियम, डिपो रोड कुरूद, में आयोजित इस कार्यशाला में आर्मी भर्ती कार्यालय रायपुर के विशेषज्ञों द्वारा परीक्षा संबंधी मूलभूत जानकारी के साथ ही उत्तर लेखन कौशल एवं समय प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यशाला का उद्देश्य अभ्यर्थियों को भविष्य में होने वाले अग्निवीर लिखित परीक्षा की समुचित तैयारी, शारीरिक दक्षता एवं चिकित्सा परीक्षण, दस्तावेज की जानकारी प्रदान करना है।
इस कार्यशाला में आने वाले अभ्यर्थियों द्वारा लिखित परीक्षा से संबंधित शंकाओं का समाधान तुरंत मिल पायेगा। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और परीक्षा संबंधी तनाव कम होगा। खेल अधिकारी ने सेना भर्ती में शामिल होने के इच्छुक युवाओं से अपील है कि वे कार्यशाला में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती लिखित परीक्षा की सफलता केवल शारीरिक योग्यता पर नहीं बल्कि उचित ज्ञान और मानसिक तैयारी पर भी निर्भर करती है। कार्यशाला इस दिशा में मजबूत आधार प्रदान करेगा और अभ्यर्थियों को परीक्षा में सफलता दिलाने में सहायक होगा।

  • Related Posts

    नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    एआई, डिजिटल मार्केटिंग एवं स्टार्ट-अप में उत्कृष्ट 100 विद्यार्थियों को लंच का विशेष आमंत्रण, प्रत्येक को मिलेंगे 10 हजार रुपये   नशामुक्ति का संदेश लेकर नेपाल पहुंचे युवा तुलसीराम साहू…

    Read more

    किसानों के हित में बड़ी राहत: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ी

    अब 14 अगस्त 2026 तक करा सकेंगे फसल बीमा, अधिक से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ   धमतरी, 2 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत खरीफ 2026…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन