Ro no D15139/23

कलेक्टर का आश्वासन : पशुपालन, पोल्ट्री, बकरीपालन करने वालों की हरसंभव मदद की जाएगी

*राष्ट्रीय पशुधन मिशन और पोल्ट्री फार्मिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला कुरूद में सम्पन्न*

*लगभग 100 किसानों को मिली व्यवसाय शुरू करने की जानकारी*

धमतरी 12 जून 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा आज कुरूद जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय पशुधन मिशन और पोल्ट्री फार्मिंग की एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए। इस कार्यशाला में कुरूद-मगरलोड और आसपास के लगभग एक सौ किसानों ने पशुपालन, बकरीपालन, मुर्गीपालन जैसे व्यवसायों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस कार्यशाला में लगभग 40 महिला किसान भी शामिल हुईं। कार्यशाला में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने किसानों को आश्वस्त किया कि गौपालन, बकरीपालन, सूकर पालन, दुग्ध व्यवसाय के साथ- साथ मुर्गीपालन का व्यवसाय करने वाले किसानों को प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद दी जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे किसानों को व्यवसाय की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने से लेकर बैंक से लोन दिलाने तक के काम में प्रशासन की पूरी मदद मिलेगी। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से इन व्यवसायों से जुड़ने की अपील की। कलेक्टर ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गौपालन, दुग्ध व्यवसाय, बकरी पालन, सूकर पालन और मुर्गी पालन के लिए लगभग 37 प्रकरण तैयार कराकर बैंकों को भेजे गए हैं, जिनकी जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी और बैंकों द्वारा हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
कलेक्टर ने यह भी बताया कि मुर्गी पालन के लिए किसानों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लोन के साथ-साथ लागत का लगभग 35 प्रतिशत अनुदान भी मिल जाएगा। इस कार्यशाला में नेशनल लाईव स्टॉक मिशन के स्टेट हेड डॉ.पराग बंसोड़, इंडियन ब्रायलर ग्रुप के रीजनल हेड श्री इमरान खान, पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ.महेश बघेल, कुरूद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक श्री मरकाम भी मौजूद रहे। कार्यशाला में उपस्थित किसानों को कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग के माध्यम से व्यवसाय शुरू करने के बारे में बताया गया। मुर्गी पालन से लेकर बकरी पालन और गौपालन के लिए तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। इन व्यवसायों के बाजार और खरीददारों तक पहुंच की जानकारी भी कार्यशाला में किसानों को दी गई। कार्यशाला में बैंक मैनेजर ने इन व्यवसायों के लिए ऋण सुविधाओं, ऋण आवेदन भरने, जरूरी दस्तावेजों आदि की जानकारी भी दी।

  • Related Posts

    नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    एआई, डिजिटल मार्केटिंग एवं स्टार्ट-अप में उत्कृष्ट 100 विद्यार्थियों को लंच का विशेष आमंत्रण, प्रत्येक को मिलेंगे 10 हजार रुपये   नशामुक्ति का संदेश लेकर नेपाल पहुंचे युवा तुलसीराम साहू…

    Read more

    किसानों के हित में बड़ी राहत: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ी

    अब 14 अगस्त 2026 तक करा सकेंगे फसल बीमा, अधिक से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ   धमतरी, 2 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत खरीफ 2026…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन