Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत महोत्सव पर जशपुर में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

जशपुरनगर 02 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में रजत  जयंती महोत्सव हर्षाेल्लास से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिला मुख्यालय  रणजीता स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में जनसंपर्क विभाग द्वारा भी प्रदर्शनी लगाई गई, जो आकर्षण का केंद्र बनी रही।

प्रदर्शनी में विभाग द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी नगरवासियों, ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को दी गई। साथ ही जनमन पत्रिका, सुशासन तिहार 2025 पत्रिका, जशपुर जम्बूरी 2025 एवं जशपुर किसान कॉल सेंटर की पत्रिका व ब्रोशर का वितरण किया गया।
जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता की झलक प्रस्तुत की गई। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभान्वित परिवारों की सफलता कथा, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही महिलाओं की प्रेरक कहानियाँ, पीएम जनमन योजना से लाभान्वित पहाड़ी कोरवा परिवारों के अनुभव, जशप्योर ब्रांड के अंतर्गत स्थानीय उत्पादों की पहचान तथा मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान जैसी प्रमुख पहलें प्रदर्शित की गईं।
इस प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा सुशासन की दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयासों की जानकारी प्रभावी रूप से दी जा रही है।
ग्रामीणों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग से
परियोजना अधिकारी श्री योगेश भगत, आम नागरिकों में लखेश कुर्रे, मंजू बाई, सुनीता देवी, शंकुन्तला नेताम, हीरामनी, मीना भगत, पार्वती, पिंकी सिंह, आशा कुजूर सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

  • Related Posts

    पहाड़ी कोरवा के बसाहट में खराब हेडपंप को ठीक किया गया पानी की आपूर्ति हुआ चालू

    जशपुरनगर 30 अगस्त 2026 / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सालभर से ख़राब हैण्ड पंप, नदी नालो का पानी पिने को मजबूर पहाड़ी कोरवा के संबंध…

    Read more

    विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार

    मछली पालन से सशक्त हुईं मनोरा और दुलदुला की महिलाएं, लाखों की आय से बदली जीवन की तस्वीर   रायपुर, 30 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात