Ro no D15139/23

निर्वाचन अवधि में रैली,आम सभा,जुलूस  एवं शिकायत के लिए व्यय निगरानी दल  गठित

अम्बिकापुर 03 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 हेतु आम निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम अनुसार जिला सरगुजा के अंतर्गत नगर निगम अम्बिकापुर/नगर पंचायत लखनपुर/नगर पंचायत सीतापुर में निर्वाचन अवधि में रैली/आम सभा/जुलूस की निगरानी एवं शिकायत के लिए व्यय निगरानी दल का गठन किया गया है। जिसमें अम्बिकापुर क्षेत्र में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर हेतु अतिरिक्त तहसीलदार श्री जयेंन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक थाना कोतवाली के अरूण दुबे, सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के श्री अखिलेश पाण्डेय, अम्बिकापुर के नायब तहसीलदार श्री जयेश कुवर, सहायक उप निरीक्षक थाना मणिपुर के श्री बबलू कुजुर, सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के चंदन यादव, श्री सौरव वर्मा, अम्बिकापुर के नायब तहसीलदार श्री निखिल श्रीवास्तव, सहायक उप निरीक्षक थाना गांधीनगर श्री दिलसाय कुजुर, सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के श्री दीपक सोनी, श्री राजीव सिंह  को  नियुक्त गया है।

इसी प्रकार लखनपुर क्षेत्र में नगर पंचायत लखनपुर हेतु  नायब तहसीलदार लखनपुर श्रीमती दीप्ति जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक लखनपुर श्री सिदियुस लकड़ा, एवं सहायक राजस्व निरीक्षक लखनपुर श्री जितेंन्द्र सिंह को नियुक्त  किया गया है एवं सीतापुर क्षेत्र में नगर पंचायत सीतापुर हेतु सीतापुर के नायब तहसीलदार श्री रामसेवक पैकरा, सहायक उप निरीक्षक सीतापुर श्री नारायण सिंह एवं सहायक राजस्व निरीक्षक सीतापुर श्री मोहन यादव को नियुक्त किया गया है।
प्राधिकृत अधिकारियों के द्वारा नगरीय निकाय चुनाव 2025 के दौरान रैली/आम सभा/जुलूस की निगरानी एवं शिकायत के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन नोडल अधिकारी व्यय मानिटरिंग के सहायक श्री रवि जमके सहायक ग्रेड-03, प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र सुखरी को प्रेषित करेंगे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल