Ro no D15139/23

आई-पैक रेड केस : ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, पढ़ें सुप्रीम कोर्ट में ईडी और टीएमसी चीफ के वकीलों की दलीलें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राजनीतिक दलों को परामर्श देने वाली कंपनी आई-पैक के दो ठिकानों पर रेड मामले में बुरी फंसी हैं. सुप्रीम कोर्ट ने न केवल ममता बनर्जी, बल्कि बंगाल सरकार, प्रदेश के पुलिस महानिदेशक समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी किया है. शीर्ष अदालत ने कलकत्ता हाईकोर्ट में ईडी की याचिका पर सुनवाई के दौरान हुए हंगामे पर भी चिंता जतायी है. कोर्ट में ईडी और ममता बनर्जी के वकीलों के बीच जमकर बहस हुई. किसने क्या दलील दी, यहां पढ़ें.

राजनीतिक दलों को परामर्श देने वाली कंपनी आई-पैक (I-PAC) के ऑफिस और इसके निदेशक प्रतीक जैन के आवास पर ईडी के छापे के बीच जबरन दस्तावेज उठाकर ले जाने के मामले में ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई के बाद सर्वोच्च अदालत ने बंगाल की चीफ मिनिस्टर और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी व अन्य को नोटिस जारी किया है.

ईडी ने ममता बनर्जी समेत अन्य लोगों को जारी किया नोटिस

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल सरकार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार और शीर्ष पुलिस अधिकारियों को ईडी की उन याचिकाओं पर नोटिस जारी किया, जिनमें आई-पैक के प्रमुख के आवास पर छापेमारी में बाधा डालने के आरोप हैं. ईडी ने इन सभी के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है.

ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ममता बनर्जी के खिलाफ आरोप ‘बेहद गंभीर’

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि ईडी के ये आरोप ‘बेहद गंभीर’ हैं, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में कहा गया है कि उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसी के काम में हस्तक्षेप किया, बाधा डाली. न्यायाधीशों ने कहा कि वे इस विषय की समीक्षा करेंगे कि क्या किसी राज्य की पुलिस या कानून को लागू करने वाली एजेंसियां, किसी गंभीर अपराध के मामले में केंद्रीय एजेंसी की जांच में हस्तक्षेप कर सकती हैं.

  • Related Posts

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    Iran US War Pakistan Mediation: ईरान युद्ध में सीजफायर करवाने की पाकिस्तान की कोशिशों को करारा झटका लगा है. ईरान ने अमेरिका द्वारा द्वारा प्रस्तुत किए गए 15 पॉइंट पीस प्लान…

    Read more

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    US fighter Jet Crash Iran: ईरान में एक अमेरिकी विमान को ‘मार गिराये’ जाने के बाद चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश अब…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?