Ro no D15139/23

पत्थलगांव में 22 अप्रैल को दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर प्रमाण पत्र निर्माण व नवीनीकरण की मिलेगी सुविधा

जशपुरनगर 20 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले के दिव्यांगजनों को प्रमाणन एवं यूडीआईडी  सुविधा प्रदान करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 22 अप्रैल 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शिविर में जनपद पंचायत पत्थलगांव क्षेत्र के समस्त दिव्यांगजनों का नवीन प्रमाणीकरण एवं पूर्व में जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया जाएगा। यह शिविर दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य –
शिविर में आने वाले हितग्राहियों को आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि पूर्व में बना हो), आधार से लिंक मोबाइल नंबर (जिसमें ओटीपी प्राप्त होता हो) तथा दिव्यांगता दर्शाने वाला फोटोग्राफ साथ लाना अनिवार्य होगा। अधिकारियों ने यह भी सलाह दी है कि जिन हितग्राहियों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है या अपडेट करने की आवश्यकता है, वे शिविर में आने से पहले ही नजदीकी आधार केंद्र में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा लें, ताकि पंजीयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
दिव्यांगजनों को मिलेगा सीधा लाभ –
इस शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी। यूडीआईडी कार्ड बनने से उनकी पहचान और प्रमाणन प्रक्रिया सरल होगी, जिससे विभिन्न योजनाओं में पारदर्शिता और त्वरित लाभ सुनिश्चित किया जा सकेगा। समाज कल्याण विभाग ने क्षेत्र के सभी पात्र दिव्यांग जनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। यह पहल दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 एवं 10 अगस्त को जिले के प्रवास पर

    राजनांदगांव 08 अगस्त 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 एवं 10 अगस्त 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 अगस्त को सुबह…

    Read more

    देमार स्कूल में स्वास्थ्य शिविर के साथ विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

    सीईओ जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा ने विद्यार्थियों से किया संवाद, लक्ष्य निर्धारण और समय प्रबंधन का दिया मंत्र   विद्यालय में चार अतिरिक्त कक्ष एवं बालिका शौचालय निर्माण की…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta