Ro no D15139/23

आरा मार्ग पर गिरे पेड़ को हटाया गया आवागमन पूरी तरह सुचारू रूप से जारी

जशपुरनगर 06 मई 2026/ आरा की मुख्य सड़क पर तूफान के कारण गिरे पेड़ को हटा दिया गया है। जशपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जैसे ही प्रशासन को पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त हुई, तत्काल मौके पर टीम भेजकर पेड़ को हटा दिया गया और मार्ग को सुचारू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति अधिक समय तक नहीं रही और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। वर्तमान में उक्त मार्ग पर यातायात पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आपदा अथवा प्राकृतिक कारणों से उत्पन्न किसी भी बाधा को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान किया जाता है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जन सुविधा सर्वोपरि है और ऐसी परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

  • Related Posts

    जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार की जा रही कार्रवाई

      – ग्राम करियाटोला सहित अन्य ग्रामों में रेत के अवैध उत्खनन पर की गई कार्रवाई – खनिज रेत के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण के कुल 52 प्रकरणों में…

    Read more

    पुनर्वासित परिवारों तक पहुंची खाद्य सुरक्षा की गारंटी पुनर्वास केंद्र पहुंचकर खाद्य विभाग ने किया राशन कार्डों का ई-केवाईसी

    रायपुर, 13 जुलाई 2026/पुनर्वासित (विस्थापित या स्थानांतरित) परिवारों को खाद्य सुरक्षा का निर्बाध लाभ सुनिश्चित करने के लिए, उन्हें आधार-सीडेड राशन कार्ड (आधार और ई-केवाईसी अपडेटेड) के माध्यम से राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना