Ro no D15139/23

ऑनलाईन टोकन की समय-सीमा बढऩे से धान विक्रय करना हुआ आसान – किसान अनिल

किसान  अनिल ने भानपुरी धान उपार्जन केन्द्र में 54 क्विंटल धान का किया विक्रय
राजनांदगांव 17 दिसम्बर 2025। प्रत्येक किसान अपनी उपज और मेहनत का सही समय पर बिक्री एवं उचित दाम मिले यही उम्मीद रखता है। किसानों की उपज और मेहनत का वास्तविक मूल्य देने और समय पर खरीदी करने के लिए धान खरीदी महाभियान चल रहा है। राज्य शासन किसानों के वास्तविक उपज को समर्थन मूल्य में खरीदी कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। इसके साथ किसानों की सुविधा के लिए 24 घंटे ऑनलाईन टोकन जारी किया जा रहा है। जिससे किसान कभी भी ऑनलाईन टोकन कटाकर अपनी उपज को सही समय पर धान उपार्जन में बिक्री कर रहे हैं। शासन द्वारा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने और खरीदी केन्द्र में किसानों को मिल रही सुविधाओं पर जिले के किसान बहुत खुश है।
राजनांदगाव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र भानपुरी में धान विक्रय करने आए ग्राम झिटिया के किसान   अनिल कुमार नारंग ने बताया कि वे ऑनलाईन टोकन के माध्यम से 54 क्ंिवटल धान बेचने आए है। उनके पास 2 एकड़ 6 डिसमिल खेती जमीन है, जिसमें वे परंपरागत धान की उपज लेते हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन टोकन की समय सीमा बढऩे से किसानों को टोकन कटवाना बहुत आसान हो गया है। अब किसी भी समय घर बैठे टोकन कटवाकर धान का विक्रय कर पा रहे हैं। उन्होंने शासन को धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्ंिवटल में धान खरीदी करने पर उनकी उपज का वास्तविक दाम मिल रही है और राशि भी शीघ्र खाते में मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य की राशि एक मुश्त मिलने पर वे घर की जरूरतों को समय पर पूर्ति कर पा रहे हैं। किसान   अनिल ने राज्य शासन द्वारा धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए किए गए व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बहुत ही सरल तरीके से ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया था। धान उपार्जन केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता, पारदर्शिता तरीके से इलेक्ट्रानिक तौलाई की गई। इसके साथ ही ऑनलाईन खाते में राशि अंतरण किया जाएगा। इसके साथ ही धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। इसके लिए उन्होंने राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम