Ro no D15139/23

कृषक बलदेव राजवाड़े को प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का मिला लाभ

सरसों की अच्छी खेती से किसान हुआ खुश

जशपुरनगर 02 अगस्त 2026/’मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत घटक नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑइल (तिलहन) योजना के तहत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम सुलेसा निवासी किसुन राजवाड़े को सरसों बीज कृषि विभाग से अनुदान में प्रदाय किया। कृषक श्री राजवाड़े ने 1 हे. रकबे में सरसों की खेती किया। उन्हें ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा बीज के साथ-साथ सूक्ष्म पोषक तत्व खाद एवं दवाई भी दिया गया। जिससे लागत में कमी आयी तथा समय-समय पर कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा खेत का निरीक्षण कर आवश्यक सलाह एवं मार्गदर्शन दिया। अभी कृषक की फसल काफी अच्छी स्थिति में है।

कृषक श्री बलदेव राजवाड़े ने बताया कि उनके पास कुल 2.512 हेक्टर जमीन हैं। जिसमें सभी जमीन में खरीफ सीजन में धान की खेती करते है तथा रबी सीजन में पर्याप्त सिंचाई सुविधा न होने से खेत खाली रहता था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री मनीष कुमार गुप्ता से सम्पर्क किया और उन्होने मुझे कृषि विभाग के विभिन्न योजना के सम्बन्ध में जानकारी दिया। मुझे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा रबी में सरसों फसल की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। मेरी फसल का उपज अच्छा होने से मेरी खाद्य तेल की बाजार पर निर्भरता कम होगी एवं बाजार भाव अच्छा मिलता है। अन्य कृषकों को भी तिलहन फसल लगाने की सलाह देना चाहूंगा। जिससे हम खाद्य तेल के उत्पादन में आत्मनिर्भर बने एवं हमारी आय में वृद्धि हो।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!