Ro no D15139/23

धान बेचकर बच्चों के सपनों को पंख दे रहे किसान भागवत प्रसाद

क्रिकेट के किसी बड़े मैदान में बेटे को अपने राज्य य देश के लिए खेलता हुआ देखूंगा तो वह पल मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी होगी…” यह कहते हुए कांकेर ब्लॉक के ग्राम सिलतरा निवासी किसान   भागवत प्रसाद गंगबेर के चेहरे पर गर्व और उम्मीद साफ झलक रही थी। किसानी के साथ-साथ पशु चिकित्सा का भी काम करने वाले श्री भागवत के पास कुल 4.5 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने इस खरीफ सीजन में 72 क्विंटल धान मरकाटोला उपार्जन केंद्र में बेचा। इससे प्राप्त राशि से वे अपने परिवार की दैनिक व मूलभूत आवश्यकताओं के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य के सपनों को साकार करने में लगे हैं।
उन्होंने बताया कि परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। बेटा राहुल कुमार कक्षा 12वीं में अध्ययनरत है लेकिन उसकी गहरी रूचि क्रिकेट खेलने में है। बेटे की प्रतिभा को निखारने के लिए भागवत प्रसाद उसे क्रिकेट की कोचिंग भी दिलवा रहे हैं। वहीं उनकी बेटी कक्षा 11वीं में पढ़ रही है और भविष्य में वेटरिनरी डॉक्टर बनने की इच्छा रखती है। किसान भागवत प्रसाद का कहना है कि धान बेचने से मिली आर्थिक सहायता बच्चों की शिक्षा-दीक्षा और उनके सपनों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में 31 सौ रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान खरीदे जाने पर आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई

    *ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी* रायपुर,11 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की जांच…

    Read more

    कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर  विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ अतिथि व्याख्याताओं की  नियुक्ति सत्र प्रारंभ होने से पूर्व सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल,जिला…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब