Ro no D15139/23

कृषक भेषकुमार साहू ने पीएम आशा योजना से प्रेरित होकर 15 एकड़ में ग्रीष्मकालीन धान के बदले सरसों फसल बोआई की

ग्रीष्मकालीन धान की तुलना में सरसों फसल कम पानी, कम परिश्रम और कम लागत में फायदे की फसल – किसान भेषकुमार
राजनांदगांव 16 दिसम्बर 2025। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पारीखुर्द के किसान श्री भेषकुमार साहू ने पीएम आशा योजना प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान अंतर्गत दलहन-तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी से प्रेरित होकर 15 एकड़ खेत में सरसों फसल की बुआई की है। किसान श्री भेषकुमार साहू ने बताया कि पीछे वर्ष उन्होंने धान की खेती की थी। पीएम आशा योजनांतर्गत रबी वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन किया जाएगा।
किसान श्री भेषकुमार साहू ने बताया कि जानकारी के अभाव में लगातार धान के बाद धान फसल ले रहे थे, जिससे ना केवल ज्यादा पानी का दोहन होता था बल्कि बार-बार खाद और कीटनाशी दवाईयां खेत में डालने से फसलों की उपज भी कम होने लगी थी। उन्होंने इस वर्ष फसल चक्र परिवर्तन के लिए कृषि विभाग द्वारा नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑइल योजनांतर्गत प्रदाय किये गये सरसों बीज किस्म पीएम-32 के बुआई किए हैं। जिससे उन्हें प्राप्त होने वाली उपज को एमएसपी दर पर विक्रय करेंगे। उन्होंने बताया कि सरसों फसल में मात्र 10 रूपए से 11 हजार रूपए लागत आता है साथ ही औसत उपज 6 से 8 क्विंटल प्रति एकड़ आसानी से प्राप्त हो जाता है। इस तरह सरसों की फसल 35 से 37 हजार रूपए सीधे आमदनी हो जाती है। जो ग्रीष्मकालीन धान की तुलना में कम परिश्रम और कम लागत में फायदे की फसल है। शासन द्वारा भी सरसों फसल के लिए 6 हजार रूपए से अधिक एमएसपी दिया जा रहा है जो किसानों के लिए बड़ी राशि है। किसान श्री भेषकुमार ने बताया कि सरसों फसल को मवेशी खराब नहीं करते है। ग्रीष्मकालीन धान की तुलना में 4 गुना कम पानी में इसकी खेती हो जाती है व लागत भी कम रहता है। शासन की पीएम आशा योजना एवं रबी मौसम में फसल चक्र परिवर्तन से  दलहन-तिलहन के रकबा में वृद्धि होगी।

  • Related Posts

    बाघ और तेंदुए के शिकार में शामिल डिप्टी रेंजर सहित 9 आरोपी गिरफ्तार

    *वन विभाग की बड़ी कार्रवाई* रायपुर, 18 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ में वन एवं वन्यजीव संरक्षण के तहत वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाघ और तेंदुए के…

    Read more

    मिशन शक्ति के तहत आई.टी.असिस्टेंट की संविदा भर्ती के लिए आवेदन 6 अप्रैल तक

    धमतरी, 18 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत महिलाओं की सुरक्षा एवं बचाव के लिए अम्ब्रेला योजना ’’मिशन शक्ति’’ की शुरूआत की…

    Read more

    NATIONAL

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज