Ro no D15139/23

किसान चैतराम को नैनो उर्वरकों से मिला सकारात्मक परिणाम, कम लागत हुआ अधिक उत्पादन

नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को बताया प्रभावी विकल्प

 

रायपुर 10 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया जैसे उन्नत उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में सहायता मिल रही है। सहकारी समितियों के माध्यम से खाद, बीज एवं कृषि आदान राशि की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने से किसान नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

 

*आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर खेती को बना रहे लाभकारी*

 

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखंड मोहला अंतर्गत ग्राम झरन के प्रगतिशील कृषक श्री चैतराम भी ऐसे ही किसानों में शामिल हैं, जो आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक उन्नत और लाभकारी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 16 एकड़ कृषि भूमि में धान की खेती करने वाले श्री चैतराम का परिवार लंबे समय से कृषि कार्यों से जुड़ा हुआ है। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ उन्होंने अपनी खेती की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

 

*पिछले वर्ष नैनो उर्वरकों से मिले थे सकारात्मक परिणाम*

 

हाल ही में सहकारी समिति से खाद, बीज एवं अन्य आवश्यक कृषि सामग्री प्राप्त करने पहुंचे श्री चैतराम ने नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया भी लिया। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग एवं सहकारी समिति के माध्यम से उन्हें इन उर्वरकों की जानकारी मिली थी। पिछले वर्ष उन्होंने अपनी फसलों में नैनो उर्वरकों का उपयोग किया था, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। इससे फसल की वृद्धि बेहतर हुई और उत्पादन क्षमता में भी सुधार देखने को मिला।

 

*पोषक तत्व के बेहतर अवशोषण में सहायक*

 

श्री चैतराम के अनुसार वर्तमान समय में कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया किसानों के लिए एक प्रभावी और नवाचारपूर्ण विकल्प के रूप में उभर रहे हैं, जो फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके बेहतर अवशोषण में भी सहायक हैं। उन्होंने बताया कि इन उर्वरकों के उपयोग से फसलों को संतुलित पोषण मिलता है, जिससे उनकी वृद्धि एवं विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

 

*किसान नैनो उर्वरक उपयोग में दिखा रहे रुचि*

 

चैतराम ने कहा कि किसानों के बीच नैनो उर्वरकों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और अधिक से अधिक किसान इनके उपयोग में रुचि दिखा रहे हैं। आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने से खेती अधिक वैज्ञानिक, व्यवस्थित और लाभकारी बन रही है। साथ ही, समय पर खाद एवं बीज की उपलब्धता किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस वर्ष उन्हें सहकारी समिति में आवश्यक कृषि सामग्री आसानी से उपलब्ध हो गई, जिससे खेती की तैयारी समय पर पूरी करने में मदद मिली।

 

*आस पास के किसानों को नई तकनीक अपनाने करते हैं प्रेरित*

 

चैतराम का मानना है कि कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचार किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे हैं। आधुनिक तकनीकों, उन्नत बीजों और वैज्ञानिक उर्वरकों के उपयोग से खेती को अधिक उत्पादक एवं लाभकारी बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वें अपने आस पास के किसान भाइयों को भी बदलते समय के साथ नई तकनीकों को अपनाने को प्रेरित करते हैं, ताकि वें भी बेहतर उत्पादन और अधिक आय प्राप्त कर सके।

 

चैतराम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को खाद, बीज, नैनो डीएपी, नैनो यूरिया सहित आदान राशि समय पर उपलब्ध कराई जा रही है। इससे खेती के कार्यों में सुविधा हो रही है और किसान बिना किसी बाधा के अपने कृषि कार्यों को आगे बढ़ा पा रहे हैं।

  • Related Posts

    आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: PMEGP योजना से पंख लगे तुलेन्द्री के सपनों को

    *नारायणपुर में मिनी राईस मिल से 4 लोगों को मिला रोजगार*   रायपुर, 25 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) देश के बेरोजगार युवाओं और पारंपरिक कारीगरों के लिए…

    Read more

    अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर होगा ‘रन फॉर इंद्रावती’ मैराथन का आयोजन

    वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर बाघ एवं वन्यजीव संरक्षण के समर्थन में दौड़ेंगे युवा और नागरिक   रायपुर, 25 जुलाई 2026/अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस हर साल 29 जुलाई…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार