Ro no D15139/23

धान के बेहतर समर्थन मूल्य से कृषक गंगाराम का घर बनाने का सपना होगा साकार*

तुहंर टोकन’ मोबाइल ऐप की सराहना, किसानों के लिए बताया सुविधाजनक

सरकार द्वारा धान खरीदी व्यवस्था में लागू की गई पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं डिजिटल प्रक्रिया से जिले के किसानों को व्यापक सहूलियत मिल रही है। टोकन व्यवस्था से लेकर तौल एवं भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया को सरल, सहज और किसान-हितैषी बनाया गया है। मोहला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पाऊरझोला के कृषक श्री गंगाराम बोगा इस व्यवस्था से लाभान्वित किसानों में शामिल हैं।
कृषक  गंगाराम बोगा ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष लगभग सात एकड़ भूमि में उच्च गुणवत्ता वाली धान की खेती की। अनुकूल मौसम एवं समय पर शासन के सहयोग से उन्हें लगभग 100 क्विंटल धान का उत्पादन प्राप्त हुआ। खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत उन्होंने 100 क्विंटल धान उपार्जन केन्द्र में विक्रय किया।
उन्होंने बताया कि उपार्जन केन्द्र में धान की नाप-तौल पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ की गई। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, विलंब अथवा कटौती की कोई शिकायत नहीं हुई। शासन द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने घर के निर्माण में करेंगे, जिससे उनका वर्षों पुराना सपना साकार होगा।

– ‘तुहंर टोकन’ ऐप की डिजिटल सुविधा से समाप्त हुई अनावश्यक भागदौड़

कृषक  गंगाराम बोगा ने ‘तुहंर टोकन’ मोबाइल ऐप की विशेष रूप से सराहना करते हुए बताया कि इस डिजिटल सुविधा के माध्यम से उन्होंने घर बैठे ही अपना टोकन ऑनलाइन प्राप्त कर लिया। इससे उन्हें समिति के चक्कर नहीं लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि पूर्व में टोकन कटवाने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी, लेकिन इस वर्ष यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई है।
ऑनलाइन टोकन प्राप्त होने के बाद वे निर्धारित तिथि एवं समय पर सीधे उपार्जन केन्द्र पहुंचे और आसानी से धान विक्रय किया। इस डिजिटल व्यवस्था से किसानों के समय, श्रम एवं संसाधनों की बचत हो रही है। साथ ही किसानों का भरोसा बढ़ा है और धान खरीदी प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनी है।

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां