Ro no D15139/23

समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को राहत

बैंक शाखा जाने की झंझट से मिली मुक्ति, किसान समितियों से ही निकाल रहे धान विक्रय का पैसा

– 19 समितियों से 1 करोड़ 93 लाख रुपए से अधिक की हुई निकासी

धान खरीदी वर्ष 2025-26 में कृषकों को उनके धान विक्रय पश्चात समिति में ही भुगतान प्राप्त करने हेतु जिले में संचालित 19 आ.जा./प्रा.सेवा सहकारी समितियों में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के माध्यम से माइक्रो एटीएम सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे जिले के किसानों को धान विक्रय की राशि निकालने में सुविधा हो रही हैं। वहीं किसानों को बैंक शाखा के चक्कर लगाने से साथ लाइन लगाने झंझट से राहत मिली हैं।
आमाटोला धान उपार्जन केंद्र में पहुंचे राजाटोला निवासी कृषक श्री महेश एवं शंकर ने बताया कि समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा से काफी राहत मिली हैं। धान विक्रय पश्चात पैसा निकालने में बैंक शाखा में भीड हो जाती है, जिससे लाइन में लगने से काफी समय व्यर्थ होता हैं,लेकिन समितियों में उपलब्ध माइक्रो एटीएम से उन्होंने 20 हजार रुपए कुछ ही समय में निकाल लिए, बिना लाइन में लगे।
माइक्रो एटीएम के माध्यम से कार्यालयीन दिवसों एवं समय में कृषकों द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा प्रदाय रूपे एटीएम कार्ड के माध्यम से प्रतिदिन 20 हजार रूपये तक की राशि आहरण एवं जमा की जा सकेगी। लेन-देन पश्चात एजेंट समिति द्वारा अपने ग्राहकों को सिस्टम जनरेटेड स्लीप भी प्रदाय करेगी। कृषक अपने रूपे एटीएम कार्ड के माध्यम से बैंक शाखा के अलावा अपनी समितियों में भी राशि आहरण/जमा हेतु इस सुविधा का लाभ ले सकते है। समितियों द्वारा यह सुविधा पूर्णत: नि:शुल्क प्रदाय की जाएगी।अब तक जिले के 2 हजार 631 किसानों द्वारा 1करोड़ 93 लाख 65 हजार 996 रुपए समितियों के माध्यम निकले गए हैं।

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां