Ro no D15139/23

कृषक गोपाल राम को मिला जमीन का मालिकाना हक

*आवासीय ऋण एवं अन्य सुविधाओं का लाभ लेने हेतु मार्ग प्रशस्त होने पर झलकी खुशी*

रायपुर, 07 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अर्जुनी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान ग्राम छेड़िया के कृषक श्री गोपाल राम साहू को स्वामीत्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख प्राप्त होने से उन्हें उनके आवासीय भूमि का मालिकाना हक प्राप्त हो गया है। शिविर में अधिकार अभिलेख प्राप्त करने के पश्चात् किसान गोपाल राम बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे।

ग्राम अर्जुनी में आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से उन्हें प्राप्त अधिकार अभिलेख से अब उनके लिए आवासीय ऋण एवं अन्य सुविधाओं के लाभ लेने हेतु मार्गप्रशस्त होने पर किसान श्री गोपाल राम बहुत खुश नजर आ रहे थे। शिविर में आज अधिकार अभिलेख प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कृषक गोपाल राम ने कहा कि अब वे इस अधिकार अभिलेख के माध्यम से आवासी ऋण लेकर अपने सपने का आशियाना भी बना सकेंगे। जो उनके जैसे अनेक निम्न मध्यम वर्गीय किसानों के लिए एक बड़े सपने का साकार होने जैसा है। केन्द्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए किसान गोपाल राम ने कहा कि इस योजना के माध्यम से सरकार हम जैसे निम्न मध्यम वर्गीय कृषकों को अपने जमीन का मालिकाना हक प्रदान करने के अलावा हमारे एवं हमारे परिवार के लिए एक सुंदर घर का निर्माण करने के सपने को हकीकत में बदलने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किया है।

किसान गोपाल राम ने राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए सुशासन तिहार 2026 के आयोजन की भी भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन के लोग हम आम जनों के बीच पहुँचकर हमारी वास्तविक समस्याओं से रूबरू होने के अलावा हमारे मांगों एवं समस्याओं का भी त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं। इसके अलावा मेरे जैसे अनेक नागरिकों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है, जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम