Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम जल्के में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 96 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

 कोरबा 07 मई 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत जल्के में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में  तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक पाली-तानाखार उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. पवन सिंह कंवर, अध्यक्ष जिला पंचायत,  माधुरी देवी तंवर, अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा,  प्रकाश चंद जाखड़, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा,  मनोज कुमार बंजारे, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा,  वीरेंद्र श्याम, तहसीलदार पसान, तथा  जय प्रकाश डड़सेना, सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा सहित जनपद सदस्य पोड़ी उपरोड़ा भी उपस्थित रहे। ग्राम जल्के के सरपंच सहित क्लस्टर की सभी दस ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक तथा विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख, अधिकारी और कर्मचारी भी शिविर में शामिल हुए।
अतिथियों के कर-कमलों से खाद्य विभाग द्वारा नवीन राशन कार्ड तथा पंचायत विभाग द्वारा मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतों से संबंधित कुल 525 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 96 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही संबंधित विभागों द्वारा किया गया, जबकि शेष 429 आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है।
अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं उचित समाधान सुनिश्चित होता है। सभी विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहने से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक अनावश्यक रूप से चक्कर नहीं लगाने पड़ते। अतिथियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे शिविर में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ।
  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम