Ro no D15139/23

किसान जशवंत साहू ने मोबाईल पर आए मैसेज को दिखाकर जाहिर की अपनी खुशी

*-कृषक उन्नति योजना से बदली किसानों की तकदीर*

*- होली त्यौहार की खुशी हुई दोगुनी*

राजनांदगांव 28 फरवरी 2026। राज्य शासन द्वारा संचालित कृषक उन्नति योजना किसानों के जीवन में आर्थिक संबल प्रदान करते हुए उनकी स्थिति को मजबूत बना रही है। योजना के अंतर्गत धान विक्रय करने वाले किसानों को समर्थन मूल्य के अतिरिक्त अंतर की एकमुश्त राशि प्रदान की गई है, जिससे किसान अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ खेती-किसानी को भी आगे बढ़ा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान विक्रय करने वाले किसानों को समर्थन मूल्य के अतिरिक्त अंतर की राशि प्रदान की है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। जिला स्तरीय कृषक उन्नति योजना अंतर्गत गांधी सभागृह राजनांदगांव में आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह कार्यक्रम में पहुंचे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला निवासी किसान श्री जशवंत साहू ने बताया कि उन्हें कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अंतर की एकमुश्त राशि सीधे खाते में 1 लाख 92 हजार 184 रूपए प्राप्त हुई है, जिससे उन्हें आर्थिक सहारा मिला है। किसान श्री साहू ने अपना मोबाईल दिखाते हुए मैसेज दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी खेती-किसानी को बढ़ाने के लिए खेतिहर जमीन खरीदने में करना चाहते हैं, ताकि भविष्य में उनकी आय में और वृद्धि हो सके।
किसान श्री साहू ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 264 क्विंटल धान समर्थन मूल्य में धान खरीदी केन्द्र में किया था। उन्होंने कहा कि सोसायटी में किसानों के लिए बहुत अच्छी सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। किसानों को उनके उपज का सही मूल्य मिल रहा है। कृषक उन्नति योजना एवं समर्थन मूल्य से किसानों की आर्थिक उन्नति हो रही है। किसान श्री साहू ने बताया कि वे फसल विविधीकरण को अपनाते हुए गेहूं, सरसों एवं मसूर जैसी फसलों की खेती कर रहे हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना से किसानों की तकदीर बदल रही है और अब किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर मूल्य मिल रहा है।
किसान श्री साहू ने बताया कि पिछले वर्ष योजना से प्राप्त आदान सहायता राशि का उपयोग उन्होंने अपने बच्चों की शादी में किया था, जिससे पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में काफी मदद मिली। श्री जशवंत साहू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि होली त्यौहार के पहले शासन द्वारा प्राप्त एकमुश्त राशि से त्यौहार की खुशी दोगुनी हो गई है। उन्होंने शासन की इस किसान हितैषी योजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का आधार बन रही है और इसके माध्यम से किसान खेती के साथ-साथ अपने परिवार की जरूरतों को भी आसानी से पूरा कर पा रहे हैं।

  • Related Posts

    होली से पहले एकमुश्त धान का बोनस देने पर विष्णुदेव साय सरकार का किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ ने माना आभार

    *दंतेवाडा* : छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार ने किसानों को होली से पहले धान बोनस की राशि एक मुस्त राशि देने पर पूरे प्रदेश के किसानों में हर्ष का माहौल है छत्तीसगढ़…

    Read more

    मुख्यमंत्री से राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने की सौजन्य मुलाकात

    रायपुर 28 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने सौजन्य मुलाकात…

    Read more

    NATIONAL

    अजमेर में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस

    अजमेर में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस

    लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल

    लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल

    Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन

    Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन

    चुनाव आयोग ने जारी की बंगाल के वोटरलिस्ट की हार्ड कॉपी, वोटर अभी ऑनलाइन सर्च नहीं कर पाएंगे अपना नाम

    चुनाव आयोग ने जारी की बंगाल के वोटरलिस्ट की हार्ड कॉपी, वोटर अभी ऑनलाइन सर्च नहीं कर पाएंगे अपना नाम

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-पाक सीमा के पास लड़ाकू हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-पाक सीमा के पास लड़ाकू हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान

    झारखंड निकाय चुनाव: चतरा नगर परिषद में वार्ड 1 से 7 तक के नतीजे घोषित, जानें कहां से किसने मारी बाजी

    झारखंड निकाय चुनाव: चतरा नगर परिषद में वार्ड 1 से 7 तक के नतीजे घोषित, जानें कहां से किसने मारी बाजी